{"_id":"668e2d886d1b2a3f8905216c","slug":"50-000-plants-will-be-planted-in-himachal-nhai-started-a-plantation-campaign-in-the-name-of-ek-buta-maa-in-ka-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल में रोपे जाएंगे 50,000 पौधे, एनएचएआई ने शुरू किया एक बूटा मां के नाम पौधारोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल में रोपे जाएंगे 50,000 पौधे, एनएचएआई ने शुरू किया एक बूटा मां के नाम पौधारोपण अभियान
Wed, 10 Jul 2024 12:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:14 PM IST
सार
बुधवार को हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित की अगुवाई में शिमला-चंडीगढ़ हाईवे किनारे एक बूटा मां के नाम पौधारोपण अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
एक बूटा मां के नाम पौधारोपण अभियान शुरू।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरित भारत संकल्प के तहत हिमाचल प्रदेश राजमार्ग प्राधिकरण प्रदेश में 50,000 पौधे रोप रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित के नेतृत्व में शिमला-चंडीगढ़ हाईवे किनारे एक बूटा मां के नाम पौधारोपण अभियान शुरू किया। इस दौरान फोरलेन के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे रौपे गए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एनएचएआई ने संपूर्ण पौधरोपण परियोजना के अंतर्गत अपनी फील्ड इकाई के प्रत्येक पौधे के स्थान, उसकी वृद्धि, प्रजातियों के विवरण, रखरखाव गतिविधियां, लक्ष्य और उपलब्धियों की निगरानी के लिए 'हरित पथ' नाम का एक मोबाइल एप विकसित किया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता को बढ़ाने के लिए पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक पेड़ मां के नाम महिम शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी राजमार्गों पर पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन