सूरज की मौत मामले में 5 वकीलों ने केस लड़ने से किया इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या प्रकरण में पकड़े गए आरोपी सूरज की हिरासत में हुई मौत मामले को लेकर सीबीआई की विशेष अदालत में आरोपी पुलिस एसआईटी के सदस्यों को पेश किया गया।
आरोपियों के लिए मुहैया करवाए आठ में से पांच अधिवक्ताओं ने पैरवी करने से इंकार किए जाने पर अदालत ने जिला लीगल एड सर्विस को आरोपियों को वकील मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए सात अगस्त की तिथि तय की है। सुनवाई के दौरान आरोपी आईजी के अदालत में केस से डिस्चार्ज करने से संबंधित दी गई अर्जी पर मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अपना जवाब दायर किया।
इस पर अदालत ने आरोपी आईजी को सात अगस्त तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है। अगली सुनवाई में आरोपी आईजी अदालत में जांच एजेंसी द्वारा दायर किए जवाब के संदर्भ में अपना पक्ष लिखित रूप में पेश कर सकते हैं।
युग मामले में 6 अगस्त को आ सकता है फैसला
राजधानी में 2014 में हुए चार वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या मामले पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें जुर्म के तीनों आरोपियों को पेश किया गया।
दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने पूछे गए बिंदुओं पर अपना अपना स्पष्टीकरण पेश किया। अदालत ने अब इस केस में छह अगस्त का दिन फैसले के लिए मुकरर किया है। इस दिन इसमें अदालत का फैसला आ सकता है।