फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   5 IAS, 19 HPAS and 34 forest officer transferred.

5 IAS, 19 HAS और 34 फॉरेस्ट अफसर बदले

Sat, 13 Jun 2015 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 13 Jun 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
5 IAS, 19 HPAS and 34 forest officer transferred.

प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 5 आईएएस, 19 एचएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। भारतीय वन सेवा के पांच, प्रांतीय वन सेवा के 29 और प्रांतीय पुलिस सेवा के चार अफसरों के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को तबादलों की सूची फाइनल करने से पहले स्टेट सिविल बोर्ड की बैठकें कीं। आईएएस और आईएफएस अधिकारियों के तबादलों को अलग-अलग से बैठकें की गईं।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा को सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, डा. आरएन बत्ता निदेशक परिवहन से मंडलायुक्त शिमला, एमडी एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक शिमला अमिताभ अवस्थी को एमडी सिविल सप्लाई, एनएचएम के मिशन निदेशक हंसराज शर्मा को सचिव एचपी लोक सेवा आयोग और सचिव एचपी लोक सेवा आयोग संजीव पठानिया को एमडी एचपी लोकसेवा आयोग लगाया है।
विज्ञापन


एचएएस अधिकारियों में गोपाल शर्मा को एमडी राज्य सहकारी बैंक, शशि ठाकुर अतिरिक्त निदेशक लैंड रिकॉर्ड, राकेश शर्मा एडिशन कंट्रोलर स्टोर और एडिशनल डायरेक्टर एससी/ओबीसी एंड माइनारिटी अफेयर हरबंस सिंह को सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन में तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र राठौर संयुक्त परिवहन आयुक्त, सुनीता काप्टा को यूडी का एडिशनल डायरेक्टर, घनश्याम चंद को एडिशनल डायरेक्टर उच्च शिक्षा, भाग चंद को जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा, आरआर पटियाल को एसडीएम घुमारवीं, डा. पंकज ललित को रजिस्ट्रार एचपीयू, केएस धौलटा को संयुक्त सचिव को-ऑपरेशन, बच्चन सिंह को एसडीएम चंबा, ताशी संडूप को एसडीएम नाहन, डा. सुरेश चंद जसवाल को एसडीएम नादौन, डा. हरीश गज्जू एसडीएम बिलासपुर और नीरज गुप्ता जिला पर्यटन अधिकारी मंडी होंगे।

एसडीएम बिलासपुर, डा. एमएल मेहता आरटीओ मंडी, एसडीएम चंबा कृष्ण चंद सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू, एसडीएम शिलाई आरएन शर्मा एसी टू डीसी सिरमौर होंगे। हमीरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह को पहली बटालियन जुन्गा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार हमीरपुर, स्टडी लीव से लौटे विनोद कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस शिमला और अंडर ट्रांसफर सुरेश डीएसपी विजिलेंस रिकांगपिओ लगाए हैं।

फॉरेस्ट अफसर भी बदले- डा. सुरेश कुमार को केएफडब्ल्यू, आरके गुप्ता को कार्यकारी निदेशक सोलन, अशोक चौहान डीएफओ सोलन, वासू कौशल सहायक प्रोजेक्ट निदेशक केएफडब्लयू धर्मशाला, निशांत मंढोत्रा को डीएफओ नाहन के पद पर तैनाती दी है।

एचएफएस में अनीश शर्मा को डीएफओ प्रचार शिमला, प्रेम महाजन को मुख्यालय, एस राणा को बिरोजा उद्योग नाहन में जीएम, संगीता चंदेल को हमीरपुर वन निगम के डीएम, किशोर कुमार, वन्य प्राणी विंग धर्मशाला, अंजनी कुमार को डीएफओ, एसएस राणा को पावंटा, सुशील राणा को रेणुका, प्रवीण कुमार को धर्मशाला चमन कुमार को रोहडू भेजा है।

पदम सिंह को कुल्लू जयराम ठाकुर को हमीरपुर का डीएफओ, प्रदीप कुमार को सीएफ ऑफिस नाहन, दिनेश कुमार को सीएफ ऑफिस शिमला, एचएस पाल को कुल्लू, चमन जोशी को डीएम, हितेंद्र शर्मा को एफटीआई चायल, एनडीएस धौल्टा, सुमन ओहरी को प्रमोट किया है। अश्वनी वर्मा को डीएफओ चौपाल के पद पर तैनाती दी है।


संजीव कुमार को डीएफओ उड़नदस्ता बिलासपुर, हितेंद्र गुप्ता को डीएफओ कोटगढ़, एमराम सीएफ बिलासपुर, एम दास को वर्किंग प्लान मंडी, कीर्ति सिंह को सीएफ कुल्लू, नीना देवी को एफटीआई चायल, पवन कुमार शिमला में वन्य प्राणी विंग शिमला, कुलदीप सिंह को सीएफ आफिस हमीरपुरए अजय कुमार को वन निगम भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed