{"_id":"676ef44b91fd510a000df223","slug":"48-posts-of-teachers-are-vacant-in-education-section-shimla-news-c-176-1-ssml1040-134967-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रामशहर प्राथमिक शिक्षा खंड \nके 17 स्कूलों एक-एक अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रामशहर प्राथमिक शिक्षा खंड के 17 स्कूलों एक-एक अध्यापक
विज्ञापन
रामशहर प्राथमिक शिक्षा खंड के 17 स्कूलों एक-एक अध्यापक
शिक्षा खंड में 48 अध्यापकों के पद खाली, पढ़ाई हो रही बाधित
दूसरे स्कूलों से प्रतिनियुक्ति पर भेजे जा रहे हैं इन स्कूलों में शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बीबीएन के रामशहर प्राथमिक शिक्षा खंड में 17 दर्जन स्कूल ऐसे हैं जहां पर एक ही अध्यापक है। इन स्कूलों में अगर कार्यरत अध्यापक अवकाश पर चला जाता है तो दूसरे स्कूल के अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर भेजना पड़ता है। ऐसे में दोनों स्कूल की पढ़ाई बाधित होती है। पूरे ब्लाॅक में 48 जेबीटी अध्यापकों को पद खाली पड़े हुए हैं। अभिभावकों ने इन पदों को जल्द भरने की मांग की है।
बीबीएन के रामशहर प्राथमिक शिक्षा खंड में 47 स्कूल हैं। इन स्कूलों में साईं, सलमू, सौड़ी, तालड, बल्ली सलार, खाली, दसोरा माजरा, बह मंडी, रायपुर जखोली, बागवाल बेरसन व अमरू में जेबीटी अध्यापक के पद खाली हैं। पूरे ब्लाॅक में 48 पद खाली हैं। कई स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक होने से दो या उससे अधिक भी अध्यापक तैनात हैं।
प्राथमिक स्कूल बद्दी में 8,325 बच्चे हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए 14 प्राथमिक अध्यापक तैनात हैं और एक सीएचटी भी इसी स्कूल में तैनात है। झाड़माजरी में 888 बच्चे हैं। यहां पर 11 जेबीटी अध्यापक तैनात है और यहां पर छह पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा जुड़ी में पांच, हरायपुर में तीन, किशनपुरा, भटोलीकलां, गुल्लरवाला, काठा और थाना प्राथमिक स्कूल में दो-दो अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
साई, सलामू, सौड़ी, तलान, बस्सी सलार, खाली, बुआसनी, अमरू, शीतलपुर, लोधी माजरा, बहमंडी, रायपुर जखोली, ढेला, कासला, कोंडी प्राथमिक स्कूल में एक-एक ही अध्यापक तैनात है। यहां पर अध्यापक के अवकाश जाने पर दिक्कत हो जाती है। यहां पर दूसरे स्कूल से ही अध्यापक को भेजना पड़ता है। प्राथमिक शिक्षा खंड के 47 स्कूलों में 199 जेबीटी अध्यापकों के पद स्वीकृत हैं। 151 पद भरे हुए और 48 पद खाली पड़े हैं। संबंधित स्कूलों के अभिभावकों ने कहा कि सड़क के साथ लगते वाले स्कूलों में अध्यापकों के पद भरे हुए हैं लेकिन दूर दराज क्षेत्र के स्कूलों में अध्यापक जाना नहीं चाहते और राजनीति दबाव बना कर अपनी स्थानांतरण करा लेते हैं। रामशहर ब्लाॅक में दूर दराज क्षेत्र के स्कूलों में ही अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं।
रामशहर ब्लाॅक के बीईईओ रामानंद शर्मा ने बताया कि रिक्त पदों की लिस्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। नई भर्ती होने पर इन स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर अध्यापक तैनात किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- --
ओमपाल सिंह