10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, आईपीएच में 460 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग जोन हमीरपुर में विभिन्न श्रेणियों के साढ़े चार सौ से अधिक पद भरे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इन पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।
कुल 460 पदों में से जल रक्षकों के 335 पद भरे जाएंगे। पैरा फिटर और पैरा पंप ऑपरेटर्स के 75 पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकार से मंजूरी मिलते ही आईपीएच विभाग के चीफ इंजीनियर ने विभाग के अधीक्षण अभियंता को तीन सप्ताह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विधानसभा चुनावों से पहले हमीरपुर जोन में बड़ी संख्या में पदों के भरे जाने से बेरोजगार युवाओं में खुशी की लहर है। आईपीएच जोन हमीरपुर के तहत जिला हमीरपुर के अलावा बिलासपुर, ऊना और मंडी जिले का धर्मपुर क्षेत्र आता है।
ये सभी पद पंचायतों में चल रही आईपीएच विभाग की स्कीमों में भरे जाएंगे। आईपीएच जोन के अधीन कई पेयजल स्कीमें हैं। यहां कर्मचारियों का भारी अभाव है। कुछेक स्कीमों को आउटसोर्स भी किया गया है, लेकिन कर्मचारियों की कमी अभी तक बनी हुई है। पेयजल स्कीमों को सुचारु रूप से चलाने के लिए अब आईपीएच विभाग विभिन्न श्रेणियों के 460 पदों को भरने जा रहा है।
कमेटी लेगी साक्षात्कार, ये योग्यता होना जरूरी
ग्राम पंचायतों में चल रही पेयजल स्कीमों को सुचारु रखने के लिए रखे जाने वाले जल रक्षकों, पैरा फिटर और पैरा पंप ऑपरेटरों के साक्षात्कार एक कमेटी लेगी। कमेटी का प्रधान आईपीएच विभाग का संबंधित एसडीओ होगा,
जबकि विभाग के जूनियर इंजीनियर और प्रधान कमेटी के मेंबर होंगे। दसवीं और बारहवीं के अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त आईटीआई से डिप्लोमा होल्डर होना अनिवार्य है।
चयनित उम्मीदवारों को ये सैलरी मिलेगी
साक्षात्कार के बाद चयनित कर्मचारियों को आईपीएच विभाग भुगतान करेगा। जल रक्षकों को प्रतिमाह 1750 रुपये, जबकि पैरा फिटर और पैरा पंप ऑपरेटर को 3-3 हजार रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा।
आईपीएच विभाग हमीरपुर के चीफ इंजीनियर सुमन विक्रांत ने कहा कि सरकार से हमीरपुर जोन के तहत जल रक्षकों, पैरा फिटर और पैरा पंप ऑपरेटरों को रखने की मंजूरी मिली है। जल रक्षकों को प्रतिमाह 1750 रुपये, जबकि पैरा फिटर और पैरा पंप ऑपरेटर को 3-3 हजार रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा।