फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   46 deputy rangers, 10 sub inspectors promoted in forest department, 10 promoted in Panchayati Raj too

दिवाली का तोहफा: वन विभाग में 46 डिप्टी रेंजर, 10 उप निरीक्षक पदोन्नत, पंचायतीराज में भी 10 को प्रमोशन

Wed, 30 Oct 2024 10:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Oct 2024 10:21 AM IST
सार

वन विभाग और पंचायतीराज विभाग ने कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। वन विभाग ने 46 डिप्टी रेंजरों और पंचायतीराज में 10 उप निरीक्षक प्रमोट किए हैं।

विज्ञापन
46 deputy rangers, 10 sub inspectors promoted in forest department, 10 promoted in Panchayati Raj too
हिमाचल वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दिवाली पर वन विभाग और पंचायतीराज विभाग ने कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। वन विभाग ने 46 डिप्टी रेंजरों और पंचायतीराज में 10 उप निरीक्षक प्रमोट किए हैं। वन विभाग की पदोन्नति समिति की सिफारिश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वन कमलेश कुमार पंत ने इसे लेकर विभागीय आदेश जारी किए हैं। पदोन्न्त हुए अधिकारी पदोन्नति आदेश जारी होने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए प्रोबेशन पर रहेंगे। अधिकारियों को 10 दिन के भीतर कार्यभार संभालना होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: प्रदेश में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे बनेंगे मकान, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला
विज्ञापन


पदोन्नत किए गए अधिकारियों में देशराज, कमल किशोर, राजेश, नाजिर, गुरदयाल, रतन सिंह, पूर्ण, बरयाम सिंह, संतोष, शेर सिंह, अनिल, वीरेंद्र कुमार, राजेश, नरेंद्र कुमार, सतपाल, उमाकांत, नीलम, राजकुमार, संजीव कुमार, दीनानाथ, दीवान चंद, रामलाल, देवी सिंह, नरेश, सुदर्शन, सुशील कुमार, अमरजीत, प्रेमराज, दिवाकर, प्रेम सिंह, कंवर सिंह, शमशेर, संदीप, वीरेंद्र, केहर सिंह, जसमेर, मोहन लाल, प्रदीप, बलवान, विनोद कुमार, राजेंद्र, बलवीर, राजेश, केशव राम, सुरेंद्र, नरेंद्र कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतीराज में ये पदोन्नत
दिवाली पर पंचायतीराज विभाग ने 10 पंचायत उप निरीक्षकों को पदोन्नति किया है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर पंचायत उप निरीक्षकों को निरीक्षक पदोन्नत किया गया है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय गोहर में तैनात ठाकुर सिंह को जंजैहली, बीडीओ इंदौरा में तैनात ओंकार चंद को हरोली, बीडीओ देहरा में तैनात जीत कुमार को नुरपुर, बीडीओ जुब्बल कार्यालय में तैनात दीपराम भारती को कंडाघाट, बीडीओ कोटखाई कार्यालय में तैनात रणवीर सिंह को ठियोग, निहारी में तैनात दलीप कुमार को कुल्लू,  निदेशालय में तैनात नीलम कुमारी को नालागढ़, आनी में तैनात मुकंद लाल को निहारी, सलूणी में तैनात होशियार सिंह को पांगी, निचार में तैनात कृष्ण गोपाल को रिकांगपिओ में तैनाती दी गई है।  मंडी के निहारी में तैनात पंचायत उप निरीक्षक दलीप कुमार के मंगलवार को  पदोन्नित आदेश मिले हैं। 31 अक्तूबर को दिवाली की छुट्टी के चलते वे 30 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed