फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   450 crore rupee for renuka dam oustees

रेणुका बांध विस्थापितों को राहत, 4 हफ्ते में जारी होंगे 450 करोड़

Sat, 13 Aug 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/ ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/ ददाहू (सिरमौर) Updated Sat, 13 Aug 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
450 crore rupee for renuka dam oustees

नेशनल प्रोजेक्ट घोषित रेणुका बांध के लिए वर्ष 2008 में अधिग्रहीत की गई भूमि के मुआवजे और विस्थापितों को पुन: बसाने के लिए केंद्र सरकार चार सप्ताह के भीतर 450 करोड़ रुपये की राशि जारी करेगी। वहीं, पर्यावरण मंजूरी एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पिछले कुछ सालों में हुए खर्च के बाद 1099.02 रुपये में से कुल कितना शेष रह जाता है, इसका एग्जेक्ट फिगर का हलफनामा चार सप्ताह में देना होगा। हालांकि, 12 अगस्त को हुई सुनवाई में इसके आदेश हुए थे।

विज्ञापन


अब सुप्रीम कोर्ट ने इसकी अवधि भी तय कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस तीर्थ सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति एमएम खानवेलकर व न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किए हैं। खास यह रहा कि सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के महाअधिवक्ता मुकुल रोहतगी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने 450 करोड़ रुपये की राशि स्पेशल केस के तहत जारी करने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने माननीय अदालत से समय मांगा, जिस पर अदालत ने चार हफ्ते में राशि जारी करने के आदेश दिए। अगली सुनवाई छह सप्ताह के बाद होगी। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब तय हो गया है कि रेणुका बांध का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीती 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने रेणुका बांध के पक्ष में एक अहम फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को 450 करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को इसकी पुन: सुनवाई रखी गई थी। हिमाचल सरकार व एचपीपीसीएल की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता जेएस अत्री ने पुष्टि करते हुए बताया कि


केंद्र सरकार को 450 करोड़ रुपये की राशि 4 सप्ताह तक अदा करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि एन्वायरमेंट रेस्ट क्लीयरेंस की राशि का आंकड़ा 1090 करोड़ नहीं है, यह आंकडा 2014 का है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 4 माह के भीतर हलफनामा दायर एग्जेक्ट राशि बताने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed