फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   44 thousand people of Himachal given training and unemployment allowance

हिमाचल के 44 हजार लोगों को दिया प्रशिक्षण और बेरोजगारी भत्ता

Sat, 13 Feb 2021 11:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
44 thousand people of Himachal given training and unemployment allowance
बेरोजगारी भत्ता(सांकेतिक)

हिमाचल में चालू वित्तीय वर्ष में कौशल विकास योजना के तहत 44 हजार लोगों को प्रशिक्षण के साथ बेरोजगारी भत्ता दिया गया। प्रदेश सरकार ने इस अवधि में 20.49 करोड़ रुपये कौशल विकास पर खर्चे हैं। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 10 हजार से ज्यादा लोगों का कौशल विकास हुआ है, जबकि जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में सबसे कम 23 लोगों ने प्रशिक्षण और भत्ता लिया। 

विज्ञापन


यह भत्ता अधिकतम दो साल की अवधि के लिए दिया जा रहा है। इस बीच अगर किसी की नौकरी लगती है तो भत्ता तत्काल बंद कर दिया जाता है। हिमाचल प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश सरकार योजना के तहत कौशल विकास के तहत एक हजार रुपये प्रति माह भत्ता प्रदान कर रही है। यदि व्यक्ति 50 फीसदी से अधिक दिव्यांग है तो उसे सरकार प्रति माह 1500 रुपये भत्ते के रूप में दे रही है। भत्ते का लाभ उठाने के लिए प्रार्थी का आठवीं पास होना अनिवार्य है। मिस्त्री, तरखान, लोहार और प्लंबिंग आदि का प्रशिक्षण लेने के लिए कौशल विकास भत्ता दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


योजना का लाभ उठाने के लिए प्रार्थी का नाम रोजगार कार्यालय में एक साल पहले पंजीकृत होना जरूरी है। योजना का लाभ उठाने वाले की उम्र 16 से  36 साल के बीच होनी चाहिए। अगर कोई विधवा है तो उसे इस योजना का लाभ 45 साल की उम्र तक मिलता है। स्वरोजगार लाभार्थी, मनरेगा कामगार, सरकारी नौकरी से निष्कासित, 48 घंटे से ज्यादा सजा काटे अपराधी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की आय दो लाख से अधिक भी नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों में कौशल विकास भत्ते के लाभार्थी

जिला     लाभार्थी
कांगड़ा    10978
मंडी    6596
ऊना    5690
बिलासपुर    3792 
हमीरपुर    3635 
सोलन    3435
सिरमौर    2612
कुल्लू    2531
चंबा    2469
शिमला    2296  
किन्नौर    249
लाहौल-स्पीति    23

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed