फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   44,663 quintals of paddy precurement from 725 farmers in Himachal

Paddy Procurement: हिमाचल में 725 किसानों से 44,663 क्विंटल धान खरीदा

Fri, 18 Oct 2024 10:43 AM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 10:43 AM IST
सार

प्रदेश धान खरीद रफ्तार पकड़ने लगी है। प्रदेश के 5301 किसान पंजीकृत व 4541 किसानों को टोकन जनरेट किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
44,663 quintals of paddy precurement from 725 farmers in Himachal
धान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश धान खरीद रफ्तार पकड़ने लगी है। प्रदेश के 5301 किसान पंजीकृत व 4541 किसानों को टोकन जनरेट किए जा चुके हैं। अब तक 725 किसानों से  44,663 क्विंटल धान की खरीद हुई है। 214 किसानों के खाते में 3.23 करोड़ रुपये की राशि भी जमा हो चुकी है। 538 किसानों को शीघ्र राशि जारी होगी।  हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग ने किसानों से 2,7000 मीट्रिक टन धान की फसल खरीदने का लक्ष्य रखा है। चार जिलों कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर में धान की खरीद के लिए 11 केंद्र स्थापित किए हैं। 

विज्ञापन


इसमें गुरुवार शाम पांच बजे तक सिरमौर में स्थापित दो धान खरीद केंद्रों में एपीएमसी पांवटा केंंद्र में  93 किसानों से 5,446 क्विंटल धान तथा धौलाकुआं केंद्र में 104 किसानों से 4,413 क्विंटल धान फसल खरीद हुई है। जिला ऊना के एपीएमसी केंद्र में 44 किसानों से 2,429 क्विंटल, मार्किट यार्ड टकराला में 50 किसानों से 2,853 क्विंटल तथा ऊना टाहलीवाल में 35 किसानों से 2,666 क्विंटल धान की फसल खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


जिला सोलन के बद्दी के बद्दी इंडस्ट्रीज शेड केंद्र में 150 किसानों से 6,741 क्विंटल व मार्किट यार्ड नालागढ़ में 97 किसानों से अब तक 4,891  क्विंटल धान फसल खरीद हुई है। कांगड़ा की फतेहपुर अनाज मंडी केंद्र में 56 किसानों 6,711 क्विंटल, मिलवान इंदौरा में 37 किसानों से 3,013 क्विंटल तथा रियाली केंद्र के 59 किसानों से 5,897 क्विंटल धान फसल की खरीद हुई है। गुरुवार शाम 5 बजे तक प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में 725 किसानों से कुल 44,663 क्विंटल धान फसल खरीदी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस बार सिरमौर जिले में विभाग ने सर्वाधिक 11,000 मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य रखा है। वहीं सोलन में 6,300 मीट्रिक टन, ऊना में 5,000 मीट्रिक टन और कांगड़ा में सबसे कम 4,700 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा   गया है।  उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के पांवटा केंद्र प्रभारी अंकुश चौहान ने बताया कि धान खरीद में धीरे-धीरे तेजी आ रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed