फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   420 child scientists showcase their skills, sparking enthusiasm from science to culture

Shimla News: विज्ञान प्रश्नमंच में रोहड़ू संकुल ने मारी बाजी

Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
420 child scientists showcase their skills, sparking enthusiasm from science to culture
सरस्वती विद्या मंदिरों का जिला स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले का आयोजन
विज्ञापन

विजेता विद्यार्थी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं में लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सरस्वती विद्या मंदिरों का जिला स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंद परिसर विकासनगर में 5 से 7 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में शिमला जिले के पांच संकुलों के विद्यालयों के लगभग 420 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। सोमवार को मेले में विज्ञान प्रश्नमंच, वैदिक गणित, संस्कृत प्रश्नमंच, संस्कृति प्रश्नमंच और विज्ञान पत्रवाचन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञान प्रश्नमंच में शिशु वर्ग में रोहड़ू संकुल प्रथम और कुमारसैन द्वितीय रहा। बाल वर्ग में आनी संकुल प्रथम और कुमारसैन द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में आनी प्रथम और शिमला द्वितीय, जबकि तरुण वर्ग में शिमला संकुल प्रथम और रोहड़ू द्वितीय रहा। वैदिक गणित प्रश्नमंच में बाल वर्ग में रोहड़ू प्रथम और शिमला द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में शिमला प्रथम और कुमारसैन द्वितीय रहा। तरुण वर्ग में कुमारसैन प्रथम और शिमला द्वितीय रहा।
विज्ञापन

संस्कृत प्रश्नमंच में शिशु वर्ग में नेरवा संकुल प्रथम और रोहड़ू द्वितीय रहा। बाल वर्ग में कुमारसैन प्रथम और आनी द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में कुमारसैन प्रथम और शिमला द्वितीय रहा। संस्कृति प्रश्नमंच में शिशु वर्ग में नेरवा संकुल प्रथम और शिमला द्वितीय रहा। बाल वर्ग में आनी प्रथम और रोहड़ू द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में आनी प्रथम और शिमला द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान पत्रवाचन प्रतियोगिता में शिशु वर्ग से शिमला संकुल प्रथम और रोहड़ू द्वितीय रहा। बाल वर्ग में कुमारसैन प्रथम और शिमला द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में रोहड़ू प्रथम और शिमला द्वितीय रहा। तरुण वर्ग में रोहड़ू संकुल प्रथम और कुमारसैन द्वितीय रहा।

प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी अब प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं में शिमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सेन राम, जिला प्रभारी युगल, संकुल प्रमुख और प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय प्रचार प्रमुख मनीषा शर्मा ने बताया कि मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed