फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Coronavirus Covid 19 Today Latest News in Hindi: 42 people except one person tested positive for coronavirus in Thorang Village of lahul

Coronavirus in Himachal: एक व्यक्ति को छोड़कर पूरा गांव कोरोना पॉजिटिव, जो बचा उसका पूरा परिवार संक्रमित

Fri, 20 Nov 2020 03:15 PM IST
Krishan Singh अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Nov 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Himachal Coronavirus Covid 19 Today Latest News in Hindi: 42 people except one person tested positive for coronavirus in  Thorang Village of lahul
हिमाचल में कोरोनावायरस- थोरंग गांव - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के थोरंग गांव में एक व्यक्ति को छोड़कर सभी 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस शख्स की पत्नी समेत परिवार के छह लोग भी संक्रमित हैं। भूषण ठाकुर (52) ही गांव में अकेले ऐसे शख्स हैं, जिन्हें कोरोना छू भी नहीं पाया। भूषण ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वह पूरे नियमों का पालन करते हैं।

विज्ञापन


सीएमओ लाहौल-स्पीति डॉ. पलजोर ने कहा कि शायद भूषण का इम्युनिटी सिस्टम बेहद मजबूत है। गांव के सभी लोगों के पॉजिटिव आने के बावजूद भूषण का निगेटिव आना हैरान करने वाला है। गांव के पांच लोग पहले पॉजिटिव आए थे, इसके बाद बाकी लोगों ने बैठक कर स्वेच्छा से चार दिन पहले टेस्ट करवाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


हालांकि इस गांव में करीब 100 लोग रहते हैं, लेकिन बर्फबारी के चलते इन दिनों कई लोग कुल्लू चले गए हैं। भूषण ने कहा कि जबसे परिवार के सदस्य पॉजिटिव आए हैं, तब से वह अलग कमरे में रह रहे हैं। खाना खुद बना रहे हैं। परिजनों के साथ उन्होंने भी 4 दिन पहले सैंपल दिया था। रिपोर्ट में परिवार के अन्य लोग पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। सैंपल देने तक वह पूरे परिवार के साथ थे। इस रिपोर्ट से वह खुद भी हैरान हैं। भूषण ने कहा कि कोरोना को हल्के में न लें। वह शुरू से ही नियमित मास्क पहनने के साथ हाथ सैनिटाइज करना नहीं भूलते। डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हैं। 


थोरंग गांव में 42 में से 41 लोग पॉजिटिव हैं। अभी इन लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी नहीं हुई है। लिहाजा अभी भी सभी लोग पॉजिटिव हैं। इन मरीजो में कोई भी क्रिटिकल स्थिति में नहीं है। सभी की हालत सामान्य है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मरीजों के लगातार संपर्क में है। - डॉक्टर रंजीत वैद, जिला कोविड निगरानी अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed