फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   400 sheep and rams killed due to unknown disease

अज्ञात बीमारी से 400 भेड़ाें और मेढों की मौत, क्षेत्र में हड़कंप

Sun, 22 Apr 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नौहराधार (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नौहराधार (सिरमौर) Updated Sun, 22 Apr 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
400 sheep and rams killed due to unknown disease

किन्नौर के एक भेड़ पालक की 400 से अधिक भेड़ें और मेढों की अज्ञात बीमारी के चपेट में आने से मौत हो गई है। नौहराधार इलाके में बकरियां चराने आए पशुपालक के पशुओं के मरने का सिलसिला 15 दिन से बदस्तूर जारी है। 

विज्ञापन


इससे पशुपालक बलदेव नेगी को लगभग 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पशु पालन विभाग के लिए यह बीमारी एक पहली बन कर रह गई है। विभाग ने मरे हुए पशुओं का पोस्टमार्टम करवा दिया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि भेड़-खड़ुओं की मौत कैसे हुई। वहीं, विभाग ने मुआवजे के लिए उच्च अधिकारियों को प्राक्कलन भेजा है। किन्नौर जिले के रक्षम निवासी बलदेव नेगी ने बताया की उनके पशु एक महीने पहले अज्ञात बीमारी की चपेट में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन के भीतर 100 खडूओं व 300 भेड़ों की मौत

400 sheep and rams killed due to unknown disease

15 दिन के भीतर 100 खडूओं व 300 भेड़ों की मौत हो गई है। पांच दर्जन से अधिक पशु अभी भी इस बीमारी की चपेट में हैं। नेगी ने बताया कि अब तक उनका 25 लाख से अधिक का नुकसान हो चुका है। 

बीमारी की शुरुआत में पशु के मुंह में सूजन हुई। इसके बाद मुंह से लार टपकने लगी और खाना-पीना छोड़ दिया। कुछ दिन में ही बकरियों की मौत हो गई। नौहराधार में तैनात डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इनके सैंपल जांच को भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि किस वजह से इनकी मौत हुई।

खुुंडियां पुलिस ने मंडी से पकड़े बकरी चोर

400 sheep and rams killed due to unknown disease

इधर, पुलिस ने 41 बकरी चोरी मामले को सुलझाकर आरोपियों से 2,39,000 रुपये की रिकवरी कर पीड़ित को हुए नुकसान की भरपाई करने में कामयाबी हासिल की है।

थाना प्रभारी सुशील गौतम और उनकी टीम ने आरोपियों को मंडी में दबोच कर उन से दो जिंदा और दो काटी हुई बकरियों को गोविंद राम पुत्र चेत राम निवासी सुंदरनगर गांव भौर मंडी के शेड से बरामद किया और अन्य माल की 239000 रुपये की राशि आरोपियों से रिकवर कर ली है।

इस चोरी में इस्तेमाल हुए वाहन दो कारें और एक महिंद्रा पिकअप को भी पुलिस ने कब्जे ले लिया है। पांच लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पवन कुमार बंदला निवासी ने मार्च माह में पुलिस थाना खुंडिंया में अपनी 41 बकरियों के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने

आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। डीएसपी योगेश दत्त ने बताया कि थाना प्रभारी खुंडियां सुशील कुमार, मुख्य आरक्षी रविंदर ने अपनी टीम के साथ इस इस मामले में कार्रवाई की और आरोपियों  संजीव कुमार, सनी, गोबिंद राम, बलिया और गोल्डी सभी मंडी और उस के आसपास के रहने वाले हैं, सभी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed