{"_id":"6a4e34dfb0a90e5a420def66","slug":"400-athletes-to-showcase-their-mettle-at-the-state-sports-competition-shimla-news-c-19-sml1002-750273-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राज्य खेलकूद प्रतियोगिता में \nदमखम दिखाएंगे 400 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राज्य खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे 400 खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमरश्मि परिसर स्कूल विकासनगर में 10 जुलाई को होगा प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रतियोगिता हर रोज सुबह 9 बजे से शुरू होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के विद्या भारती हिमाचल शिक्षा समिति से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर में 10 से 12 जुलाई तक राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 190 से अधिक सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों से चयनित 400 छात्र खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। आयोजक कमेटी सदस्य संजय कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ी पहले अपने-अपने जिलों में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित हुए हैं।
अब यह खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में शतरंज, बैडमिंटन, कुश्ती, टेबल टेनिस और वॉलीबाल सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना भी है। कुमार ने बताया कि रश्मि परिसर में आयोजित होने वाला यह आयोजन विद्या भारती के वार्षिक खेल कैलेंडर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर साल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।