{"_id":"642fcf227500e98c5f0e3c17","slug":"40-year-old-woman-tourist-dies-after-being-hit-by-hrtc-bus-in-shoghi-shimla-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Accident: एचआरटीसी बस की टक्कर से फरीदाबाद की महिला पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Accident: एचआरटीसी बस की टक्कर से फरीदाबाद की महिला पर्यटक की मौत
Fri, 07 Apr 2023 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:37 PM IST
सार
शोघी के पास पैदल चलते हुए गीता को वोल्वो बस ने टक्कर मार दी। वोल्वो बस शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। हादसे में महिला बुरी तरह चोटिल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
फरीदाबाद से शिमला घूमने आई एक पर्यटक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। एचआरटीसी की वोल्वो बस की चपेट में आने से महिला बुरी तरह घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हादसा वीरवार शाम कालका-शिमला हाईवे पर शोघी के पास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान फरीदाबाद निवासी गीता (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गीता परिवार के साथ शिमला घूमने आई थी। वीरवार शाम शोघी के पास पैदल चलते हुए वोल्वो बस ने उसे टक्कर मार दी। वोल्वो बस शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। हादसे में महिला बुरी तरह चोटिल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शोघी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस हादसे को लेकर थाना बालूगंज में आईपीसी की धाराओं 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन