{"_id":"683488836c242ce00104f71f","slug":"40-vehicles-were-challaned-in-dhali-and-kufri-shimla-news-c-19-sml1001-540951-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली और कुफरी में \n40 वाहनों के चालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली और कुफरी में 40 वाहनों के चालन
विज्ञापन
आरटीओ विभाग के टीम की कार्रवाई
वाहन चालकों को लगाया 94 हजार का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ हेडक्वार्टर) के उड़न दस्ते के यातायात निरीक्षकों ने सोमवार को वाहनों की चेकिंग को लेकर नाका लगाया। यह नाका ढली, कुफरी और मशोबरा में लगाया था।
नाके के दौरान टैक्सी-मैक्सी और टेंपो ट्रैवलर समेत 250 गाड़ियों की जांच की गई। उड़न दस्ते के यातायात निरीक्षकों तपेश शर्मा, राजकुमार और दीवान ठाकुर की टीम ने इस दौरान 40 वाहन चालकों को बिना कर, एसआरटी भुगतान न करने और बीमा न होने पर पकड़ा। इन पर नियमों की अवहेलना पर 94,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मौके पर 38 वाहन चालकों ने चालानों का भुगतान कर दिया है जबकि 2 मामले लंबित हैं। आरटीओ अनिल कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभाग की यह कार्रवाई नियमित रूप से चलेगी।