फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   40 lakh rupee scam in Poshana Gram Panchayat Nirmand Kullu Himachal Pradesh FIR lodged against panchayat pradhan and panchayat secretary

विकास कार्यों में अनियमितताएं: निरमंड की पोशना पंचायत में 40 लाख का घोटाला, पूर्व प्रधान-सचिव पर केस

Mon, 11 Oct 2021 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Oct 2021 11:17 AM IST
सार

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन पंचायत प्रधान इंदिरा देवी और पंचायत सचिव जसवीर गुप्ता के खिलाफ पुलिस थाना ब्रौ में धारा 420, 467, 468, 471 और 201 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
40 lakh rupee scam in Poshana Gram Panchayat Nirmand Kullu Himachal Pradesh FIR lodged against panchayat pradhan and panchayat secretary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास खंड निरमंड की पोशना पंचायत की पूर्व प्रधान और पंचायत सचिव पर 40 लाख रुपये का घोटाले करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर वर्ष 2016 से 2020 तक जाली बिल लगाने, रिश्तेदारों को लाभ देने, अमीरों को बीपीएल सूची में डालने समेत एक दर्ज गड़बड़ियां करने का आरोप है। शिकायत के आधार पर सिविल जज आनी की अदालत ने पुलिस थाना ब्रौ को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन पंचायत प्रधान इंदिरा देवी और पंचायत सचिव जसवीर गुप्ता के खिलाफ पुलिस थाना ब्रौ में धारा 420, 467, 468, 471 और 201 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौर हो कि वर्ष 2020 में पोशना पंचायत के गाजरू राम और वेद ठाकुर ने पंचायत में हुए विकास कार्यों पर सवाल उठाए थे और इसकी शिकायत सिविल कोर्ट आनी में की थी।
विज्ञापन


कोर्ट में दर्ज शिकायत में जाली दस्तावेजों और धांधलियों से करीब 38 से 40 लाख रुपये के धन की हेराफेरी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों ने 30 हजार और 20,001 के जाली बिल तैयार करने, नागरिक आपूर्ति विभाग के बजाय अनाधिकृत व्यक्तियों से सीमेंट खरीदने, संकल्प और दस्तावेज पारित किए बिना अपने रिश्तेदारों को अतिरिक्त भुगतान करने, क्रेट वॉल के निर्माण में धन का दुरुपयोग करने, पानी के टैंक, गोशालाओं एवं शौचालयों के निर्माण में हेराफेरी करने, बीपीएल सूची में अमीर लोगों के नाम डालने, एक व्यक्ति के नाम एक ही तारीख में दो मस्टररोल बनाने, लेखा परीक्षा रिपोर्ट में लगभग 38.540 लाख की हेराफेरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बीडीओ कार्यालय ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि रंदल से पनाशी सड़क पर 5 लाख रुपये खर्च हुए, जबकि इसमें आरोपियों ने तीन लाख से अधिक का गबन किया। पंचायत घर से श्मशान घाट और कैंची से खाटल तक पैदल रास्ता दो बार बना हुआ दिखाया, जबकि यह एक बार बना। महिला मंडल भवन, युवा मंडल भवन बड़गई और सामुदायिक भवन रंदल के निर्माण में भी हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed