फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4 died in road accidents in himachal.

हिमाचल में सड़क हादसे, पर्यटक सहित सात की मौत

Sun, 31 May 2015 11:51 AM IST
Updated Sun, 31 May 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
4 died in road accidents in himachal.

हिमाचल में हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। पर्यटन स्थल खजियार से डलहौजी जा रही एक इनोवा गाड़ी शनिवार शाम को लकड़मंडी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो घायलों की हालत ठीक न होने के कारण उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान मीता कुमारी पत्नी अमित कुमार आयु 40 वर्ष घाट कुप्पर मुंबई तथा चालक अजभ सिंह निवासी सोलन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जबकि घायलों में चार्मी पुत्री अमित कुमार, ध्रुव पुत्र निलेश, सोमी पत्नी निलेश कुमार तथा निलेश कुमार सभी निवासी घाट कुप्पर मुंबई के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल चार्मी व सोमी को टांडा रेफर कर दिया है। एक ही परिवार के यह सभी सदस्य मुंबई से खजियार व डलहौजी घूमने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड कर्मी सहित तीन लोगों की मौत

4 died in road accidents in himachal.

राजधानी शिमला में शनिवार को दो कार दुर्घटनाओं में विद्युत बोर्ड कर्मी सहित दो युवकों की मौत हो गई है। शोघी और अनाडेल में हादसे हुए हैं। कार दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। शनिवार तड़के करीब चार बजे अनाडेल में गोल पहाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गोलचा गांव के नाले में जा गिरी।

कार में रजत दीवान निवासी थरोला और अमित चौहान निवासी रामपुर सवार थे। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य युवक घायल हुआ है। इस युवक की टांग टूटी है। आईजीएमसी में युवक का उपचार चल रहा है। दोनों युवक अनाडेल में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। अनाडेल के पूर्व पार्षद प्रदीप कश्यप ने घटना पर दुख जताया है।

दूसरी कार दुर्घटना शोघी से सटे शमलीग गांव में हुई। शनिवार दोपहर को बिजली बोर्ड के बालूगंज सब डिवीजन के कर्मचारी एक रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। एक मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार हादसे में बालूगंज सब डिवीजन में तैनात क्लर्क कश्मीरी लाल (56) की मौत हो गई।

बिजली बोर्ड कर्मी विजय ठाकुर, प्रकाश शर्मा, प्रेम सिंह, तेज सिंह और टैक्सी चालक महेंद्र ठाकुर घायल हुए हैं। घायलों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया है कि मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अज्ञात वाहन ने स्कूटर सवार कुचला

4 died in road accidents in himachal.

ऊना जिले के घंडावल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। युवक की पहचान पवन कुमार निवासी दिलवां के रूप में हुई है। पवन कुमार निवासी दिलवां अपने स्कूटर पर सवार होकर घर लौट रहा था कि इसी दौरान घंडावल में लिंक रोड़ डठवाड़ा धमांदरी में किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी।

हादसे में पवन बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। रात के वक्त सड़क से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने गंभीर रूप से जख्मी हालत पवन को दिया। जिससे उसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

4 died in road accidents in himachal.

चायल (सोलन) में शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कंडाघाट- चायल मार्ग पर हुआ है। घटना के वक्त वह अकेला कार में सवार था। अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ।

सुरेंद्र कुमार पुत्र बाल किशन निवासी बांजनी गांव मारुति कार में एक शादी समारोह में शिरकत करके वापस घर जा रहा था। रास्ते में गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ जाने के कारण कार मुख्य सड़क से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसे की पुष्टि एसएचओ कंडाघाट कमल कुमार ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed