दो कारों की टक्कर, हिमाचल के तीन लोगों समेत चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़-तेपला रोड पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में कांगड़ा जिले के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक लड़की भी शामिल है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शंभू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वालाजी निवासी विजय कुमार, उनका साला मनबीर सिंह, प्रियंका, सुमन और शामली गुरुग्राम से ज्वालाजी अपनी स्विफ्ट डिजायर से जा रहे थे। दूसरी ओर रेनो लोजी कार कसौली से नोयडा जा रही थी। बनूड़-तेपला रोड पर गांव राजगढ़ के नजदीक दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
कार का चालक फरार
हादसे में कांगड़ा जिले के ज्वालाजी निवासी विजय कुमार (45), मनबीर सिंह (32) और शामली (14) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रियंका और सुमन गंभीर घायल हो गई। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
वहीं दूसरी कार में सवार अमनजेयी पुत्र वेदप्रकाश निवासी नोएडा की भी मौत हो गई, जबकि रेनो लोजी कार का चालक शिवम तिवारी निवासी नोएडा मौके से फरार हो गया।
शंभू पुलिस के आईओ एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि रेनो कार चालक शिवम तिवारी कसौली से नोएडा जा रहा था। बीच रास्ते में अमनजेयी ने उससे नोएडा के लिए लिफ्ट ली थी। चालक शिवम तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।