फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   39 patients referred from lahaul reach Kullu via Atal Tunnel

अटल टनल के रास्ते अब तक 39 रेफर मरीज कुल्लू पहुंचाए

Sat, 30 Jan 2021 10:52 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
39 patients referred from lahaul reach Kullu via Atal Tunnel
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग लाहौल के मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग को जनता को समर्पित किया था। उस दिन से लाहौल से उपचार के लिए रेफर मरीजों को घाटी से बाहर निकालने में किसी तरह की परेशानी नहीं रही। टनल के रास्ते उद्घाटन के बाद अब तक 39 मरीजों को घाटी से बाहर निकाला गया है। 

विज्ञापन


टनल बनने से पूर्व लाहौल घाटी सर्दी के मौसम में छह माह तक शेष विश्व से कट जाती थी। बर्फबारी में रोहतांग दर्रा यातायात के लिए ठप पड़ जाता था। ऐसे में मरीजों को घाटी से बाहर निकालने का एकमात्र जरिया हेलीकॉप्टर सेवा थी। खराब मौसम में कई बार समय पर हेलीकॉप्टर सेवा न मिलने से रेफर मरीज की मौत तक हो जाती थी। अब मरीजों को हेलीकॉप्टर सेवा का इंतजार नहीं करना पड़ रहा। एंबुलेंस की मदद से रेफर मरीज को घाटी से बाहर निकाला जा रहा है। इस बार यहां तैनात 108 एंबुलेंस कर्मियों ने 39 रेफर मरीजों को टनल के रास्ते क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया है। 108 एंबुलेंस के प्रभारी आशीष ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के रास्ते अब तक 39 गंभीर रेफर मरीजों को घाटी से बाहर निकाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed