फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   39 new Panchayats formed in Himachal, elections may be held in three different phases

Himachal Panchayat Election: हिमाचल में 39 नई पंचायतें गठित, तीन चरणों में हो सकते हैं चुनाव

Sat, 28 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 05:00 AM IST
सार

प्रदेश में 40 में से 39 नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को पंचायती राज विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
39 new Panchayats formed in Himachal, elections may be held in three different phases
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 40 में से 39 नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को पंचायती राज विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मंडी की एक पंचायत के गठन में अभी पेच फंसा हुआ है। अब पंचायतीराज विभाग की तरफ से इन पंचायतों का पुनर्सीमांकन किया जाना है। एक सप्ताह में इनकी सीमाएं तय की जाएंगी। उधर, राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में करवाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

अब कुल पंचायतों की संख्या बढ़कर 3,616 हुई
हिमाचल प्रदेश में 39 नई पंचायतें बनने के बाद अब कुल पंचायतों की संख्या बढ़कर 3,616 हो गई है। पहले यह संख्या 3,577 थी। हालांकि, पंचायतीराज विभाग के पास नई पंचायतों के गठन के लिए और भी आवेदन आ रहे हैं, लेकिन अब फिलहाल नई पंचायतें नहीं बनाई जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार राज्य सरकार को 31 मई से पहले चुनाव कराने हैं। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव करवाने की तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अलग-अलग चरणों में हो सकते हैं चुनाव
पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव तीन अलग-अलग चरणों में करवाए जा सकते हैं। चुनाव में करीब 35 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जबकि प्रदेश भर में लगभग 22 हजार मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि व्यवस्था समय पर पूरी की जा सकें। राज्य चुनाव आयोग की ओर से आयुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को गाइडलाइन भी जल्द जारी की जा रही है।

विज्ञापन

मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे
इसमें नामांकन प्रक्रिया, मतदान समय, मतगणना व्यवस्था और अन्य स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। चुनाव के दौरान संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान भी की जा रही है। इसके अलावा मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। इस बारे में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed