फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   388 roads blocked in himachal due to snowfall and landslide Himachal, bus services stalled

हिमाचल में 388 सड़कें यातायात के लिए बाधित, 50 रूटों पर बस सेवाएं ठप

Tue, 14 Jan 2020 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
388 roads blocked in himachal due to snowfall and landslide Himachal, bus services stalled
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में ग्रामीण क्षेत्रों की परिवहन सेवाएं अभी पटरी पर नहीं लौटी हैं। राजधानी शिमला के साथ डलहौजी, चंबा, रामपुर नाहन, रोहडू के करीब 50 ग्रामीण रूटों की परिवहन सेवाएं बहाल नहीं हो पाई है। बर्फबारी-भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग की मंडी, शिमला और कांगड़ा तीनों सर्किल की 388 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। 

विज्ञापन


शिमला सर्किल        बंद सड़कें

शिमला                15
रामपुर                127
नाहन                 2
रोहड़ू                 75

92 सड़कों को बहाल करने का दावा

388 roads blocked in himachal due to snowfall and landslide Himachal, bus services stalled

मंडी जोन
मंडी                 25
कुल्लू                 24

कांगड़ा जोन
पालमपुर                3
डलहौजी                15   

लोक निर्माण विभाग ने बुधवार तक 92 सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने का दावा किया है। विभाग ने 372 मशीनरियों को सड़क से बर्फ  हटाने के लिए लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगी और शौंगटोंग में एनएच पांच बाधित

388 roads blocked in himachal due to snowfall and landslide Himachal, bus services stalled

वहीं, जनजातीय जिला किन्नौर में बीते सोमवार को हुई बर्फबारी के नौ दिन बीतने के बाद भी जिले में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। जंगी में ग्लेशियर और शौंगटोंग में भारी भरकम चट्टानें गिरने के कारण नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। जिले के सभी ग्रामीण रूट भी यातायात के लिए ठप पड़े हैं, जिस कारण लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

वहीं जिले के कई ग्रामीण इलाकों सहित स्पीति वैली में अंधेरा पसरा हुआ है।  गौरतलब है कि बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण समूचे किन्नौर जिले में विभिन्न व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। रिकांगपिओ से पूह काजा की तरफ एनएच पांच पर कई स्थानों पर ग्लेशियर और भारी भरकम चट्टानें गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़ा है। पोवारी से पूह की ओर पूर्वणी झूला, जंगी के पास, नेसंग, भगत नाला, टिंकू नाला के पास एनएच पर करीब 5 स्थानों पर पहाड़ी से ग्लेशियर आने और भूस्खलन से एनएच पांच बाधित हो गया है। 

 मंगलवार को जिले के रोघी, कल्पा, सांगला, पांगी, पूर्वणी, बारंग, स्पीलो, कानम, लिप्पा, आसरंग,  नेसंग, हांगो, लियो, सुन्नम, रोपावैली, छितकुल, बरी, निचार, चगांव, उरनी, युला, कटगांव, काफनू, यांगपा, रिब्बा, रिस्पा, ठंगी, कुन्नोचारंग, सुमरा, शलखर सहित सभी ग्रामीण सड़कों पर भारी बर्फबारी और फिसलन के कारण निगम की बसों की आवाजाही ठप पड़ी है। जिले के तीनो खंडों कल्पा, पूह और निचार में करीब 65 ग्रामीण सड़कें बर्फबारी के कारण पूरी तरह से बंद पड़ी हैं, जिन्हें बहाल करने के लिए 19 मशीनें और करीब 300 मजदूर युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। जिले के कई ग्रामीण इलाकों सहित काजा और स्पीति में अंधेरा पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed