फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   375 New case of corna in shimla

जिले में कोरोना के 375 नए केस, न्यू शिमला में 17 मामले

Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
375 New case of corna in shimla
जिले में कोरोना के 375 नए केस, न्यू शिमला में 17 मामले
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज का एक प्रशिक्षु डॉक्टर भी संक्रमित
मशोबरा से 36 और संजौली से आए 32 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में शुक्रवार को अब तक के सर्वाधिक 375 नए केस कोरोना के आए हैं।
वहीं हिमाचल दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में इलाज करवाने आए तीन मरीज भी कोरोना संक्रमित निकले। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें आइसोलेट कर दिया है।
इसके अलावा तीसरे वर्ष के एक छात्र के अलावा एक इंटरन भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि सभी को एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा दूसरी ओर आईजीएमसी के एक डॉक्टर के अलावा तीन स्टाफ नर्सें भी संक्रमित निकली हैं। दूसरी ओर डीडीयू अस्पताल में भी डॉक्टर, नर्सें, वैक्सीनेशन का काम करने वाले कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। एक के बाद एक हेल्थकेयर कर्मियों के पॉजिटिव आने से अस्पताल चलाना अब प्रबंदन के लिए मुश्किल होने लगा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 375 मामले आए हैं। इनमें आईजीएमसी से 42, मशोबरा से 36, संजौली से 32, न्यू शिमला, लक्कड़ बाजार से 17- 17, तेंनजिन अस्पताल से 15, डीडीयू से 14, खलीनी से 12, नाभा और मैहली से 9-9, कसुम्पटी से 8, लोअर बाजार, जाखू, भराड़ी से 7-7, छोटा शिमला और ढली से 6-6, समिट्री 5, टुटू, टुटीकंडी, समरहिल, विकासनगर और सेना अस्पताल से 4-4, कृष्णानगर, चौड़ा मैदान, कच्चीघाटी, सुन्नी और केएनएच से 3-3, बालूगंज भट्ठाकुफर, चक्कर से 2-2 कमलानगर, पंथाघाटी, बैनमोर, अनाडेल, मलयाना से 1-1 और ऊपरी शिमला के नेरवा से 14, मतियाना से 8, जुब्बल कोटखाई से 6, कुमारसैन, ननखड़ी और रोहड़ू से 2-2, चिढ़गांव, रामपुर और खनेरी से 1-1 मामला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed