{"_id":"62eea3b9f3a1f3191523ea14","slug":"36-operation-cancel-due-to-water-problem-shimla-news-sml4176307176","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में 36 ऑपरेशन कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में 36 ऑपरेशन कैंसिल
विज्ञापन
पानी की किल्लत से 36
मरीजों के ऑपरेशन टले
आईजीएमसी में पानी न मिलने से मरीज परेशान
सूचना के बावजूद अस्पताल नहीं कर पाया प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में शनिवार को पानी की किल्लत की वजह से 36 मरीजों के ऑपरेशन डॉक्टरों को टालने पड़े। अस्पताल में पानी की किल्लत होने से अस्पताल प्रबंधन कोई इंतजाम नहीं कर पाया। ऐसे में प्रदेशभर से विभिन्न बीमारियों के ऑपरेशन करवाने आए मरीजों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
आईजीएमसी में शनिवार को चिकित्सकों ने गॉल ब्लेडर स्टोन, केटरेक्ट, लैंस डालने के अलावा ऑर्थो और ईएनटी मरीजों को ऑपरेशन की डेट दे रखी थी। सुबह के वक्त जब मरीजों को यहां लाया गया तो चिकित्सकों ने पानी न होने की वजह से ऑपरेशन करने से मना कर दिया। ऑपरेशन थियेटर में स्थिति यह बन गई कि मरीजों को यहां से लौटना पड़ा। शनिवार को 47 ऑपरेशन रखे थे लेकिन 36 बड़े ऑपरेशन नहीं हो पाए। मामला गरमाया तो प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन में नगर निगम से पानी का टैंकर मंगवाकर दोपहर एक बजे के बाद 11 ऑपरेशन करवाए। मरीजों के तीमारदारों ने आरोप लगाए है कि अब उन्हें नहीं मालूम है कि उनके मरीजों के ऑपरेशन कब होंगे।
सूत्रों का कहना है कि अस्पताल के सी ब्लॉक में बने पानी के टैंक में पानी खत्म होने की सूचना शुक्रवार रात सात बजे अस्पताल के एक प्रशासनिक अधिकारी को दे दी थी। इसके बावजूद इंतजाम नहीं हो सके।