फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   36 lakh rupee fraud with apple grower in rohru shimla himachal pradesh

हिमाचल: सेब बागवान को 36 लाख रुपये का चूना लगा महाराष्ट्र के दो व्यापारी फरार

Sun, 02 Oct 2022 10:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़ Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Oct 2022 10:54 PM IST
सार

महाराष्ट्र के दो व्यापारी बागवान को 36 लाख रुपये का चूना लगाकर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
36 lakh rupee fraud with apple grower in rohru shimla himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल रोहड़ू के भलाड़ा गांव में महाराष्ट्र के दो व्यापारी बागवान को 36 लाख रुपये का चूना लगाकर फरार हो गए हैं। महाराष्ट्र के व्यापारियों ने बागवान से घर-द्वार जाकर सेब खरीदा, जिसका पूरा भुगतान किए बिना वे फरार हुए हैं। बागवान की शिकायत पर पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


भलाड़ा गांव के रघु चौहान ने बताया कि 19 जुलाई को महाराष्ट्र के जिला नासिक गांव देवगंगा से राधे राधे कंपनी के दो व्यापारी चेतन और अरुण सेब खरीदने के लिए उनके घर आए थे। सीजन के दौरान उन्होंने 57 लाख रुपये का सेब उन्हें बेचा। व्यापारियों ने 21 लाख रुपये का भुगतान तो किया लेकिन शेष 36 लाख रुपये की राशि का भुगतान आज तक नहीं किया है।
विज्ञापन


शेष राशि मांगने पर दोनों बैंकों में छुट्टी होने का झांसा देते रहे। अब पैसे दिए बिना ही दोनों फरार हो गए हैं। मामले की जांच एएसआई राकेश कर रहे हैं। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने बागवान की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed