फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   36 doctor transferred simultaneously from IGMC and TMC

आईजीएमसी और टीएमसी से एक साथ 36 चिकित्सकों का तबादला

Wed, 12 May 2021 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 May 2021 10:16 PM IST
सार

 पहले से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा से एक साथ विभिन्न विभागों में तैनात 13 विशेषज्ञ डॉक्टरों को रिलीव करने के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। यानी, अब टांडा से 13 बड़े डॉक्टर दूसरे अस्पतालों में भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
36 doctor transferred simultaneously from IGMC and TMC
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज से 36 डॉक्टरों को चंबा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों में भेजा गया है। दोनों कॉलेजों से 25 विभागों के चिकित्सकों के अस्थायी तबादले किए हैं। महामारी से बने हालातों को देखते हुए अस्थायी तौर पर यह तैनाती आदेश जारी किए हैं।  सबसे अधिक करीब 20 चिकित्सक आईजीएमसी से भेजे गए हैं। पहले से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा से एक साथ विभिन्न विभागों में तैनात 13 विशेषज्ञ डॉक्टरों को रिलीव करने के ऑर्डर जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


यानी, अब टांडा से 13 बड़े डॉक्टर दूसरे अस्पतालों में भेजे जाएंगे। 13 डॉक्टरों को रिलीव करने के बुधवार को ऑर्डर जारी किए गए हैं।  इन डॉक्टरों को हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेजों के लिए रिलीव किया गया है। पहले से ही सुपर स्पेशलिटी की सभी सेवाएं टांडा में बंद हो गई हैं। बड़े डॉक्टरों के जाने के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसा बन जाएगा। सरकार के इस फैसले पर अंदरखाते कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस संकट के दौर में 13 बड़े डॉक्टरों को एक साथ रिलीव करने की क्या जरूरत थी।  टांडा अस्पताल के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने कहा कि सरकार के आदेशों की अनुपालना की है। मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन


इन चिकित्सकों को किया रिलीव
बुधवार को जारी रिलीव ऑर्डर के मुताबिक टांडा के शिशु विभाग के प्रो. आरएस जसवाल को चंबा मेडिकल कॉलेज, चर्म रोग विभाग के प्रो. डॉ. करण इंद्र सिंह मेहता को चंबा, मनोरोग विभाग के डॉ. सुखजीत सिंह को चंबा, आर्थो विभाग के प्रो.( डेसिगनेटिड) डॉ. लोकेश ठाकुर को चंबा, ईएनटी विभाग के एसोसिएट डॉ. मुनीश सरोच को चंबा, स्त्री रोग विभाग के एसोसिएट प्रो. अमित गुप्ता को चंबा, बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉ. आरएस यादव को हमीरपुर, पैथालाजी विभाग के प्रो.( डेसिगनेटिड) बालचंद्र को  हमीपुर, पैथालाजी विभाग की एसोसिएट प्रो. सुमन सिंह को हमीपुर, आर्थो विभाग के प्रो. विपिन शर्मा को हमीरपुर, ईएनटी विभाग के प्रो. डॉ. एसएस डोगरा को हमीपुर, ओबीजी विभाग के प्रो.( डेजिगनेटिड) राजेंद्र कुमार  को हमीरपुर, ओबीजी विभाग की एसोसिएट प्रो.  अंजू विज के ऑर्डर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed