{"_id":"65a4f790e87578d98200f385","slug":"357th-prakash-utsav-of-shri-guru-gobind-singh-begins-with-akhand-path-at-paonta-sahib-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में अखंड पाठ के साथ गुरु गोबिंद सिंह का 357वां प्रकाश उत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में अखंड पाठ के साथ गुरु गोबिंद सिंह का 357वां प्रकाश उत्सव शुरू
Mon, 15 Jan 2024 03:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:09 PM IST
सार
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष हरभजन सिंह व प्रबंधक जागीर सिंह ने बताया कि साहिब जाधा बाबा अजीत सिंह श्री सुखमनी सेवा समिति के सहयोग से 27 दिसंबर से शुरू प्रभात फेरियां 16 जनवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में 357वां प्रकाश उत्सव शुरू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाश उत्सव 15 से 17 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष हरभजन सिंह व प्रबंधक जागीर सिंह ने बताया कि साहिब जाधा बाबा अजीत सिंह श्री सुखमनी सेवा समिति के सहयोग से 27 दिसंबर से शुरू प्रभात फेरियां 16 जनवरी तक चलेंगी। 15 जनवरी को श्री अखंड पाठ सुबह 8:15 से शुरू हुआ। जबकि 16 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे भव्य नगर कीर्तन बद्रीपुर तक निकाला जाएगा। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में खुला दीवान सजेगा। 17 जनवरी को शाम 4:00 बजे खुला दीवान सजेगा जिसमें कवि तथा विद्वान सज्जन संगत को निहाल करेंगे। 17 जनवरी को रात 8:30 बजे से विशेष कवि दरबार सजेगा। इसमें विशेष रूप से आमंत्रित कवि गुरदयाल सिंह नेमार, जोगेंद्र सिंह कंग, गुरचरण सिंह जलालाबाद, बीवी परविंदर कौर पटियाला, बीवी जतिंदर कौर आनंदपुरी, गुरचरण सिंह दिल्ली, पांवटा साहिब से बीवी इंद्रजीत कौर, कुलवंत सिंह चौधरी गुरमीत कौर, बीबी प्रीतम कौर व दिलीप सिंह बिजली पांवटा साहिब अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे। अमृत संचार 17 जनवरी को सुबह 10: 00 बजे शीश महल में प्रारंभ होगा। निशान साहिब 17 दिसंबर को 10:00 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन