{"_id":"620fc1016850b104e9231680","slug":"35-thousand-people-registered-for-national-voter-awareness-quiz-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: राष्ट्रीय मतदाता जागरूक क्विज के लिए 35 हजार लोग पंजीकृत, 2 लाख रुपये तक का मिलेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: राष्ट्रीय मतदाता जागरूक क्विज के लिए 35 हजार लोग पंजीकृत, 2 लाख रुपये तक का मिलेगा इनाम
Fri, 18 Feb 2022 09:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:24 PM IST
सार
वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में संस्थागत श्रेणी में पहला पुरस्कार 2 लाख रुपये दिया जाएगा। पेशेवर में 50 हजार और शौकिया श्रेणी में 30 हजार पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय मतदाता जागरूक क्विज के लिए 35 हजार लोग पंजीकरण करवा चुके हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। प्रतियोगिता में ऑनलाइन और ऑफलाइन भाग लिया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग तहसीलदार कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने कहा कि हिमाचल में मतदाता सूची में एक लाख 524 नए वोटर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जनता से प्रतियोगिता में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। इससे इसे गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल किया जा सके। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग देश भर में प्रतियोगिता करवा रहा है। इसके तहत क्विज, वीडियो निर्माण, गीत, स्लोगन व पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजेताओं को 20 हजार से 2 लाख तक पहला पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में संस्थागत श्रेणी में पहला पुरस्कार 2 लाख रुपये दिया जाएगा। पेशेवर में 50 हजार और शौकिया श्रेणी में 30 हजार पुरस्कार दिया जाएगा। गीत प्रतियोगिता में एक लाख, पेशेवर में 50 हजार, शौकिया में 20 हजार, पोस्टर डिजाइन में 50 हजार, पेशेवर में 30 हजार, शौकिया में 20 हजार रुपये पहला पुरस्कार दिया जाएगा। स्लोगन में विजेता को 20 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन