दि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की निगरानी को लगाए 35 स्पाई कैमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी के दौरान रिहायशी स्थानों पर उतरने वाले जंगली जानवरों पर अब वन विभाग की कड़ी नजर रहेगी। दि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू की तीन रेंज में पाए जाने वाले जानवरों पर नजर रखने के लिए विभाग ने 35 कैमरे लगाए हैं।
वहीं, विभाग ने नेशनल पार्क की तीन रेंज तीर्थन, जैवानल और सैंज में फॉरेस्ट गार्ड की टीमों को भी रवाना कर दिया है। यह टीमें बर्फबारी के दौरान पाए जाने वाले जंगली जानवरों पर नजर रखेंगे।
इनका काम कैमरे की देखभाल और जानवरों के व्यवहार की निगरानी करना होगा। दि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अरण्यपाल अजीत ठाकुर ने बताया कि विभाग ने बर्फबारी के समय 35 स्पाई कैमरे स्थापित कर दिए हैं।
सरकार ने इसलिए लिया फैसला
हर एक माह बाद कैमरों की बैटरियों को बदलना और वीडियो की रिकॉर्डिंग को देखा जा रहा है। अगर कोई जानवर रिहायशी स्थानों की ओर नीचे उतर रहा है तो फॉरेस्ट गार्ड पहले से ही सतर्क किए जा रहे हैं।
विभागीय जानकारी के मुताबिक अभी तक दि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क मेें बर्फबारी के दौरान स्नो लैपर्ड, मोनाल, थार गोट और ब्लू शीप की प्रजातियां देखी गई हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रजातियां बर्फबारी के दौरान निचले इलाकों की तरफ आना शुरू कर देती हैं।
हालांकि स्नो लैपर्ड के अलावा कोई और प्रजाति लोगों के लिए खतरनाक नहीं हैं लेकिन, वन्य जीवों का शिकार एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसी को देखते हुए वन विभाग की टीम को तीन रेंजों में भेजा गया है।