फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   35 feet high ice mountains will have to be cut to restore Rohtang

Rohtang Pass: रोहतांग बहाली के लिए चीरने पड़ेंगे 35 फीट ऊंचे बर्फ के पहाड़, राहनीनाला तक आठ हिमखंड काटे

Tue, 07 May 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 07 May 2024 05:00 AM IST
सार

रोहतांग दर्रा बहाल करने के लिए 30 से 35 फीट ऊंचे बर्फ के पहाड़ को चीरते हुए बीआरओ की टीम रोहतांग दर्रा की ओर बढ़ रही है। बीआरओ को हिमखंडों से सबसे अधिक जूझना पड़ रहा है। हालांकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सड़क पर 10 से 15 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को हटाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
35 feet high ice mountains will have to be cut to restore Rohtang
रोहतांग दर्रा बहाल में जुटी मशीनरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मनाली (कुल्लू): सैलानियों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा बहाल करने का कार्य आसान नहीं है। 30 से 35 फीट ऊंचे बर्फ के पहाड़ को चीरते हुए बीआरओ की टीम रोहतांग दर्रा की ओर बढ़ रही है। खासकर हिमखंड गिरने के कारण बर्फ की परत 25 से 35 फीट ऊंची हो गई है। ब्यासनाला से राहनीनाला तक आठ हिमखंडों को चीरकर बीआरओ की टीम आगे निकल गई है। इससे आगे रोहतांग तक इतने ही हिमखंड होने का संभावना है।

विज्ञापन


बीआरओ को हिमखंडों से सबसे अधिक जूझना पड़ रहा है। हालांकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सड़क पर 10 से 15 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को हटाना पड़ रहा है। जहां हिमखंड गिरे हैं, वहां 30 से 35 फीट ऊंचे बर्फ के पहाड़ हैं। 15 मई के बाद बीआरओ के रोहतांग दर्रा पहुंचने की उम्मीद है। मनाली में सैर-सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा रहता है और यहां जाने के लिए सैलानियों को परमिट लेना पड़ता है। जैसे-जैसे बीआरओ की टीम आगे बढ़ रही है, बर्फ की परत भी मोटी हो रही है।
विज्ञापन


रोहतांग और इसके आसपास दस से 15 फीट तक बर्फ होने की संभावना है। बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि कई जगह दस से 15 फीट तक बर्फ की दीवार बन रही है। हिमखंड गिरने से बर्फ की परत 30 से 35 फीट हो गई है। ऐसे में बर्फ हटाने का कार्य भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed