फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   34 artists auditioned on the second day for grading

Shimla News: ग्रेडिंग के लिए दूसरे दिन 34 कलाकारों ने दिए ऑडिशन

Thu, 27 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
34 artists auditioned on the second day for grading
जिले के 64 कलाकारों ने लिया भाग
विज्ञापन

गेयटी में दो दिन चली कलाकारों की ग्रेडिंग प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से गेयटी थियेटर में आयोजित दो दिवसीय कलाकारों की ग्रेडिंग के लिए ऑडिशन वीरवार को समाप्त हो गए। जिले के 64 कलाकारों ने ग्रेडिंग के लिए ऑडिशन दिए हैं।

ऑडिशन के दूसरे दिन वीरवार को विभाग में पंजीकृत 34 कलाकारों ने गायन, नृत्य, वादन सहित अन्य विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि जिला शिमला में कलाकारों के ऑडिशन के माध्यम से ग्रेडिंग की जा रही है। इससे अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय मेलों तथा उत्सवों में भाग लेने वाले कलाकारों के उचित वर्गीकरण करने में आसानी होगी। चयनित कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाएगा और उन्हें विभिन्न मेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। निर्णायक मंडली में संगीत विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेंद्र राठौर, आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक डॉ. हुकम शर्मा और जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला सिंपल सकलानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article