फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   33rd Himachal State Youth Festival at Mandi, See Result.

यूथ फेस्टिवल: यहां जानिए किस जिले ने जीते कितने ईनाम

Fri, 16 Dec 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 16 Dec 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
33rd Himachal State Youth Festival at Mandi, See Result.

हिमाचल की छोटी काशी मंडी के बिपाशा सदन में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के 33वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बेहतर प्रदर्शन के चलते सिरमौर जिला नंबर वन रहा। कुल्लू जिला दूसरे स्थान पर रहा। युवा उत्सव में सूबे की 11 सांस्कृतिक स्पर्धाओं में प्रदेश के 11 जिलों के 600 प्रतिभागियों ने शिरकत की।

विज्ञापन


लोकनृत्य में बिलासपुर, लोकगीत में कुल्लू और एकांकी में सिरमौर ने पहला स्थान पाया। लोकनृत्य में कुल्लू दूसरे और सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा। लोकगीत में हमीरपुर दूसरे और कांगड़ा तीसरे तथा एकांकी में बिलासपुर दूसरे और मेजबान मंडी तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


शास्त्रीय गायन में हमीरपुर प्रथम, किन्नौर द्वितीय और बिलासपुर तृतीय। हारमोनियम लाइट में शिमला प्रथम, मंडी दूसरे और कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा। सितार वादन में हमीरपुर प्रथम, कांगड़ा द्वितीय और मंडी तृतीय रहा। तबला वादन में मंडी प्रथम, सोलन द्वितीय और हमीरपुर तृतीय रहा। बांसुरी वादन में कुल्लू प्रथम रहा। एलोकशन में सोलन प्रथम, कुल्लू द्वितीय और मंडी तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथक में सिरमौर प्रथम, मंडी द्वितीय और कुल्लू तृतीय। पारंपरिक वाद्ययंत्र में सिरमौर प्रथम, किनौर द्वितीय और हमीरपुर तृतीय रहा। मुख्य संसदीय सचिव मनसाराम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।


खेल विभाग के उपनिदेशक पदम सिंह नेगी, जिला खेल अधिकारी मंडी प्रदीप कुमार धीमान, सुरेश कुमार सहित विभिन्न जिलों के खेल अधिकारी और खेल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी और सभी दल राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए चयनित किए गए हैं। राष्ट्रीय युवा उत्सव 12 से 16 जनवरी तक हरियाणा के रोहतक में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed