फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   33 percent of tax receipts increased of Himachal in union budget 2020, horticulturist will be happy

आम बजट: टैक्स प्राप्ति में हिमाचल का हिस्सा 33 प्रतिशत बढ़ा, बागवान होंगे खुशहाल

Sun, 02 Feb 2020 11:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 02 Feb 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
33 percent of tax receipts increased of Himachal in union budget 2020, horticulturist will be happy

केंद्र सरकार के आम बजट में हिमाचल का टैक्स प्राप्ति का हिस्सा 33 प्रतिशत बढ़ाया गया है। पिछले साल जहां हिमाचल को 4600 करोड़ रुपये कर प्राप्तियां हुईं, वहीं इस बार यह 6200 करोड़ रुपये होंगी। इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से शनिवार को पेश आम बजट में मंडी हवाई अड्डे के जल्दी निर्माण की आस जग गई है।

विज्ञापन


सेब बागवानों समेत अन्य फसलों के किसानों-बागवानों को घर में ही निर्यात की सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मध्य वर्ग के लोगों को टैक्स में छूट से राहत मिलेगी। बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी नई व्यवस्था की गई है। अब हर घर में बिजली के प्री पेड मीटर लगाए जाएंगे।  
विज्ञापन


नए बजट में घोषणा की गई है कि उड़ान योजना के तहत 100 और हवाई अड्डों को 2024 तक विकसित किया जाएगा। चूंकि मंडी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम शुरू हो चुका है, इसलिए इसका काम गति पकड़ सकता है। भारतनेट के माध्यम से इस वर्ष एक लाख ग्राम पंचायतों को फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) से जोड़ा जाएगा। इसका लाभ हिमाचल को भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी

33 percent of tax receipts increased of Himachal in union budget 2020, horticulturist will be happy

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को भी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के तहत लाया जा रहा है। इसका प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को लाभ होगा। कृषि उड़ान योजना के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों पर किसानों को अपने माल के निर्यात की सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर और जनजातीय क्षेत्रों के जिलों को बेहतर मूल्य देने के एलान का भी हिमाचल को फायदा होगा।

बागवानी क्षेत्र में विपणन और निर्यात को बेहतर बनाने के लिए एक उत्पाद एक जिला की नीति बनाई जाएगी। किसानों की सौर ऊर्जा पंप लगाने में भी मदद की जाएगी। सस्ते मकान की खरीद के ऋणों को देय ब्याज में 1.5 लाख रुपये तक अतिरिक्त छूट को 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया गया है। इसका भी हिमाचल में लाभ होगा।

लघु और मध्यम उद्योगों को होगा लाभ
रसायन, फ्यूज और प्लास्टिक जैसे कच्चे माल पर सीमा शुल्कमें कटौती से भी राज्य में ऐसे उद्योग क्षेत्र को लाभ होगा। पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़े बजट प्रावधान का भी हिमाचल को लाभ होगा।

सीएम जयराम ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम बजट को ऐतिहासिक बताया। सीएम ने कर वितरण से हिमाचल के लिए 33 प्रतिशत बजट बढ़ाने के प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि इससे राज्य में विकास की गति और तेज होगी। राज्य स्तर पर बिना किसी विलंब के निवेश को आकर्षित करने के लिए ‘इन्वेस्टमेंट क्लीयरेंस सेल’ के गठन के प्रस्ताव को भी सीएम ने सराहा। उन्होंने कहा कि इससे सरकार के राज्य में अधिक निवेश आकर्षित करने के प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा। 

बजट से देश की अर्थव्यवस्था सुधरने वाली नहीं : वीरभद्र

33 percent of tax receipts increased of Himachal in union budget 2020, horticulturist will be happy

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय बजट पर कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था सुधरने वाली नहीं। एक बार जब अर्थतंत्र पटरी से बाहर हो जाए तो उसे पटरी पर लाने के लिए एक अर्थशास्त्र का ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है। इस बजट से उन्हें नहीं लगता कि अर्थव्यवस्था सुधरेगी।

देश बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहा है। औद्योगिक विकास ठप है। छोटे उद्योग मंदी के कारण बंद पड़े है। उन्हें पुनर्जीवित करने के कोई उपाय बजट में नहीं हैं। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास को भी कोई प्रोत्साहन नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed