फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   33 hiv positive case in una distt of himachal pradesh

देवभूमि के इस जिले में छह माह के भीतर HIV के 33 नए मामले

Tue, 08 Nov 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 08 Nov 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
33 hiv positive case in una distt of himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एचआईवी मरीजों का आंकड़ा संवेदनशील स्तर तक पहुंच गया है। ऊना में पिछले छह माह के भीतर ही एचआईवी के 33 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 27 मरीजों को आईसीटीसी ऊना जबकि 6 मरीजों को आईसीटीसी दौलतपपुर में उपचार दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में इसका खुलासा हुआ है। जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी ने बताया कि अब जिला में एचआईवी के कुल 358 जबकि एचआईवी पॉजिटिव के कुल 418 मामले पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

महिलाओं को भी लगी इंजेक्शन से ड्रग लेने की लत

33 hiv positive case in una distt of himachal pradesh

उपायुक्त विकास लाबरू ने इसे चिंताजनक बताते हुए स्वास्थ्य विभाग को एड्स के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान छेड़ने को कहा। डॉ. प्रवीण ने बताया कि जिला अस्पताल स्थित ओएसटी (ऑपियड सब्सिच्यूशन थेरेपी सेंटर) में 71 ऐसे मरीजों को थेरेपी दी जा रही है, जिन्हें इंजेक्शन से ड्रग लेने की लत है।

इसमें 69 पुरुष जबकि 2 महिलाएं शामिल हैं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच ने कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आगामी सोमभद्रा महोत्सव में लोगों को एड्स के प्रति विशेष तौर पर जागरूक किया जाएगा। इस मौके जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed