फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   33 doctors appointed in Himachal to deal with coronavirus

कोरोना से निपटने के लिए हिमाचल में 33 डॉक्टर नियुक्त

Wed, 08 Apr 2020 11:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
33 doctors appointed in Himachal to deal with coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना प्रभावित जिलों समेत अन्य क्षेत्रों में 33 नए डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। ये डॉक्टर एक साल तक अनुबंध पर रहेंगे। उसके बाद इनका अनुबंध कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। अनुबंध पर इन डॉक्टरों का मासिक वेतन 26250 रुपए होगा। इन्हें एनएचएम फंड भी मिलेगा। सरकार के आदेशों के मुताबिक डॉक्टर पलक को चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल नूरपुर, शैलजा कुमारी को सीएचसी सलूणी, स्टेफी आहलूवालिया को सीएच जुब्बल, विशाली शर्मा को सीएच कावर, तेंजिंग रिछिंग को सीएचसी हैगों (किन्नौर), रवि कुमार को सीएच नेरवा, तेजिंग एग्मों को पीएचसी हसां (लाहौल-स्पीति), तरुण ठाकुर को एचसी सरकाघाट, अंकुश कुमार को पीएचसी जरोल (मंडी) , देवेश कुमार को सीएचसी हरिपुर(कांगडा),अंकित कुमार को सीएच जोगिंद्रनगर, मोहन लाल शर्मा को सीएच किलाड़, आंचल शर्मा को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन और सृष्टि ठाकुर को सीएच बगसाइट में नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


तान्या गौड़ को सीएचसी रत्ती, जमुना देवी को सीएचसी दलाश, सतनाम सिंह को सिविल अस्पताल नूरपुर, शोभित ठाकुर को सिविल अस्पाताल शाहपुर, संदीप कुमार को सीएच किलाड़, कौशल शर्मा को सीएच किलाड़, धनंजय ठाकुर को पीएचसी गृमौर (लाहौल-स्पीति), प्रिया वर्मा को सीएच ठियोग, सोनिया ठाकुर को सीएचसी सलूणी, शिवानी शर्मा को सीएच इंदौरा, अजय गुप्ता व विनोद को सीएच तीसा लगाने के आदेश दिए हैं। निकिता चौहान को सीएच भोरंज, रिचा वर्मा को सीएच चौपाल, गुरशरणजीत और हिमांशु पटियाल को सीएच किलाड़ में, युगवीर सिंह को डीडीयू शिमला, भारती को सीएच संधोल और शिवानी वर्मा को सीएचसी रत्ती में चिकित्सा अधिकारी नियुक्त करने की आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed