सूबे में 3267 करोड़ से होगा पेयजल समस्या का समाधान, मंत्री ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पेयजल समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने पेयजल योजनाओं के लिए 3267 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इससे बनने वाली योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को उचित मात्रा में पेयजल और सिंचाई योग्य पानी उपलब्ध होगा।
यह बात सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने डलहौजी में कही। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उक्त सरकार ने केवल शिलान्यासों पर जोर रखा। जबकि उनके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं था।
जिला चंबा की जलवायु फूलों की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है। इसलिए यहां फ्लोरीकल्चर को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
चंबा के लिए बड़ी पेयजल योजनाएं बनाने की बात कही
उन्होंने जिला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पेश आ रही पेयजल समस्या को शीघ्र दूर करने के लिए छोटी छोटी योजनाओं की जगह एक बड़ी पेयजल योजनाएं बनाने की भी बात कही।
उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया और साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी पूरी चुस्ती से कार्य करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व यहां पहुंचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, भटियात विधासभा क्षेत्र के विधायक विक्रम जरयाल विशेष रूप से मौजूद रहे।