फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   32 school will be Awarded with state Clean School Award

राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजे जाएंगे प्रदेश के 32 स्कूल

Thu, 13 Sep 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
32 school will be Awarded with state Clean School Award

शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 32 स्कूलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 में प्रदेश के 2815 स्कूलों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भाग

विज्ञापन


लिया, जिनमें से जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए 60 स्कूलों का चयन किया गयाष जबकि राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 32 स्कूलों का चयन हुआ। अक्तूबर महीने में सरकार इन स्कूलों के प्रभारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। 

विज्ञापन

इन स्कूलों को मिलेगा पुरस्कार

32 school will be Awarded with state Clean School Award

अक्तूबर महीने में सरकार इन स्कूलों के प्रभारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने वाले 32 स्कूलों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कमलारी, टिप्परी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला चचियाण, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंदोल, प्राथमिक पाठशाला कुफरीधार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बरछवाड़, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धंगोटा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला डार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंड, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुलाणी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भारती, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भूमति, राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंजयाट, राजकीय उच्च पाठशाला थोड़ निवाड़, राजकीय उच्च पाठशाला स्कोड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्वारग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेत्तर, राजकीय उच्च पाठशाला मलांगण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह, राजकीय उच्च पाठशाला बनाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महारल, राजकीय उच्च पाठशाला खलाणू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंदरू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा, राजकीय उच्च पाठशाला तराल्ला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकोह और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी शामिल हैं।

 नंद और धमून स्कूल को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

32 school will be Awarded with state Clean School Award

प्रदेश के दो स्कूलों का चयन राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए भी किया गया है। देशभर से चुने गए 52 स्कूलों में से बिलासपुर जिला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंद तीसरे नंबर पर, जबकि सिरमौर जिला की राजकीय माध्यमिक पाठशाला धमून आठवें नंबर पर रही है।

इन दोनों स्कूलों को 50-50 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 18 सितंबर 2018 को वर्ष 2017-18 के राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिल्ली में प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed