फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   3174 people died in road accidents in three years, 4079 black spots marked in the state

हिमाचल: तीन साल में सड़क हादसों में हुई 3174 लोगों की मौत, प्रदेश में 4079 ब्लैक स्पॉट चिह्नित

Wed, 02 Mar 2022 09:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Mar 2022 09:04 PM IST
सार

बीते तीन सालों में सड़क हादसों में 3174 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटनाएं रोकने के लिए सरकार ने पुलिस व परिवहन के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधानसभा में विधायक विधायक जगत सिंह नेगी के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

विज्ञापन
3174 people died in road accidents in three years, 4079 black spots marked in the state
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन सालों में सड़क हादसों में 3174 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटनाएं रोकने के लिए सरकार ने पुलिस व परिवहन के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए हैं। तीन साल में 4079 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसमें 74 ब्लैक, 1320 संवेदनशील और 2685 संभावित ब्लैक स्पॉट शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक विधायक जगत सिंह नेगी के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा फंड में 2019-20 में 40 करोड़, 2020-21 में 40.15 करोड़, वर्ष 2021-22 में 50.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार ने हादसे रोकने के लिए सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

विज्ञापन

तीन सालों में किस जिले में कितने मौतें 

बिलासपुर 109
चंबा 243
हमीरपुर 96
कांगड़ा 414
किन्नौर 105
कुल्लू 274
लाहौल स्पीति 22
मंडी 229
शिमला 550
सिरमौर 323
सोलन 390
ऊना 319

2017 से 31 जनवरी, 2022 तक वसूली गई जुर्माना राशि  

वर्ष     वसूला गया जुर्माना
2017 - 15, 01,25,705
2018 - 13, 00, 38,725
2019 - 30, 42, 25,405
2020  - 20, 88,95,219
2021  - 2,59,00,010
2022 - अब तक  - 2,20,24,900
 

ऊना-हमीरपुर रेललाइन के लिए अभी शुरू नहीं हुआ भूमि अधिग्रहण 

 हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बुधवार को भानुपल्ली-बिलासपुर और चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के लिए भूूमि अधिग्रहण से संबंधित लिखित सवाल विधानसभा में उठाया। लिखित जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सदन में अवगत कराया कि भानुपल्ली-बिलासपुर और चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के लिए भूूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। तीनों रेलवे लाइनों के निर्माण पर कुल 12,043 करोड़ खर्च होने हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन पर कुल 6,753 करोड़, चंडीगढ़-बद्दी रेलवेलाइन पर 1540 करोड़ और ऊना-हमीरपुर रेललाइन पर 3750 करोड़ व्यय होने हैं। ऊना-हमीरपुर रेललाइन के लिए अभी भूमि अधिग्रहण शुरू नहीं हुआ है। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है।  चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन में भूमि अधिग्रहण के बाद काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed