फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचपीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में होगी आमने सामने टक्कर

एचपीयू गैर शिक्षक संघ के चुनाव में हर पद पर सीधी टक्कर

Sun, 17 Feb 2019 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Feb 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
एचपीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में होगी आमने सामने टक्कर

हिमाचल विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव के शेड्यूल के तहत शनिवार को नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। रिटर्निंग आफिसर राजीव धीमान और सहायक रिटर्निंग आफिसर जगदीश ठाकुर ने सूची जारी की। इसके साथ ही दोपहर बाद चुनावी मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों के पैनल ने परिसर से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश भी कर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस और माकपा का संयुक्त कर्मचारी मंच का पैनल भाजपा समर्थित विचारधारा वाले विवि सर्व कर्मचारी संघ के पैनल को सीधे टक्कर देने के लिए मैदान में उतरा है। चुनाव में अध्यक्ष पर मंच के उम्मीदवार गीता राम और संघ के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के बीच सीधी टक्कर है।
विज्ञापन


महासचिव के दूसरे अहम पद पर मंच के प्रत्याशी मोहन लाल और संघ प्रत्याशी कुलदीप ठाकुर के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा मंच ने उपाध्यक्ष पद पर राजेश ठाकुर, संयुक्त सचिव पद पर सुरेंद्र सिंह वर्मा, संगठन सचिव के पद पर हरी कांत को और प्रेस सचिव के पद पर रविकांत चौहान, वित्त सचिव पद पर नीम चंद को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के पैनल में उपाध्यक्ष पद हरीश कुमार शर्मा, सहसचिव पद पर रवि सिंह, संगठन सचिव के पद पर विक्रम धवन, प्रेस सचिव के पद पर नरेश ठाकुर और वित्त सचिव के पद पर बसंत सिंह को मैदान में उतारा है। संघ चुनावी मैदान में चूंकि मुकाबला दो-दो में है तो है तो जाहिर है इस बार गैर शिक्षक संघ चुनाव का मुकाबला रोचक होगा।


574 मतदाता कर्मचारी अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में मत का प्रयोग कर कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। उम्मीदवारों ने नाम फाइनल होते ही शनिवार से ही दोनों चुनावी पैनल ने विवि परिसर में कर्मचारियों से मुलाकात कर प्रचार का अभियान शुरू कर दिया है। यह क्रम 20 फरवरी तक चलेगा। 21 फरवरी को मतदान होगा और इसी दिन चुनावी नतीजे सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed