{"_id":"5b06f0564f1c1b8f6e8b4636","slug":"31527181398-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त कार्यालय के सुगम केंद्र में लगा नया प्रिंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त कार्यालय के सुगम केंद्र में लगा नया प्रिंटर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 25 May 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त कार्यालय के सुगम केंद्र में शहरी काउंटर पर अब लोगों को जमावड़ा नही लगेगा। काउंटर पर वीरवार को नया प्रिंटर स्थापित कर दिया गया है। वीरवार को अमर उजाला में ‘सुगम केंद्र में कभी प्रिंटर खराब, कभी सर्वर ठप’ खबर प्रकाशित होने के बाद शहरी उपमंडलाधिकारी नीरज चांदला ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने अधिकारियों को सुगम केंद्र में शहरी के 14 नंबर काउंटर पर नया प्रिंटर लगाने के आदेश दिए, ताकि पब्लिक को परेशानी का सामना न करना पड़े। शाम तक काउंटर पर नया प्रिंटर स्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रिंटर लगने से केंद्र के कर्मचारी को अब गाड़ी पंजीकरण और स्थायी और लर्निंग लाइसेंस का पंजीकरण और फीस भुगतान संबंधी कार्य के लिए साथी कर्मी के प्रिंटर से काम नही चलाने पड़ेगा। इसके अलावा लोगों को लंबी कतारों में खड़ा नही होना पड़ेगा।
विज्ञापन