{"_id":"5a009da84f1c1b70548bb416","slug":"31509989800-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने पूर्व मेयर, डिप्टी मेयर को किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने पूर्व मेयर, डिप्टी मेयर को किया निष्कासित
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शिमला शहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बागी हरीश जनारथा के पक्ष में प्रचार करना कांग्रेस नेताओं को महंगा पड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम शिमला के पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर तथा एक अन्य को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। शहर की पूर्व मेयर जैनी प्रेम और डिप्टी मेयर शशि शेखर चिन्नू को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहर की कार्यकारिणी सदस्य अनीता ठाकुर को भी पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित किया गया है।
शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों, मौजूदा पार्षदों और पूर्व पार्षदों को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन नवंबर को अल्टीमेटम जारी किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 घंटे के भीतर पार्टी प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी के प्रचार में शामिल होने के निर्देश दिए थे। शिमला शहर सीट पर कांग्रेस के बागी हरीश जनारथा निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। जनारथा शिमला से पार्टी टिकट के दावेदार थे लेकिन अंतिम समय में टिकट हरभजन सिंह भज्जी को दिया गया। नामांकन के बाद से जनारथा के साथ शहर कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी, पूर्व मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद चल रहे हैं।
....
तीन पदाधिकारी पहले ही किए जा चुके हैं निष्कासित
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहर के तीन पदाधिकारियों को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। पहली नवंबर को शहर कांग्रेस के दो सचिव अतुल गौतम, हरजीत सिंह मंगा और महासचिव मलकीयत सिंह को पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया था।