{"_id":"59bbf68e4f1c1b8f688b4b54","slug":"31505490574-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल-कोटखाई के लिए दस स्कीमें स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल-कोटखाई के लिए दस स्कीमें स्वीकृत
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला।
सीपीएस रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल की 111 नई सूक्ष्म सिंचाई योजनाएं स्वीकृति की हैं। इसमें 28 प्रोजेक्ट जिला शिमला को मिले है। साथ ही 10 स्कीमें जुब्बल-कोटखाई की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने यह मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 338.18 करोड़ की 111 नई सूक्ष्म सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। ये योजनाएं राज्य सरकार के प्रयासों के बाद केंद्र से मंजूर हुई है। पहले चरण में पहली किस्त के रूप में 49.28 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। जिला कांगड़ा में 40 योजनाओं के बाद जिला शिमला दूसरे स्थान पर हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन योजनाओं के प्रथम चरण का कार्य जल्द आरंभ करने और इसे शीघ्र पूरा करने को कहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जुब्बल-कोटखाई में 60 सड़कों के प्रोजेक्ट मंजूर हुए थे। इसमें कई गांव को सड़क सुविधा से जोड़ दिया है। केंद्र से इन प्रोजेक्ट के लिए 240 करोड़ स्वीकृत हुए थे।