फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एनएच बहाल, भट्ठाकुफर में खतरा अभी बरकरार

एनएच बहाल, भट्ठाकुफर में खतरा अभी बरकरार

Sun, 03 Sep 2017 10:04 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
एनएच बहाल, भट्ठाकुफर में खतरा अभी बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
ढली के पास पहाड़ी दरकने से बंद पड़े कालका-शिमला-वांगतू एनएच-5 को बहाल कर दिया है। हालांकि प्रशासन ने एहतियातन एनएच को रात के समय बंद रखने का निर्णय लिया है। पहाड़ी से अभी भी रुक-रुककर मलबा गिर रहा है। इस कारण रात के समय कोई आवाजाही नहीं हो सकेगी।
मलबा गिरने के कारण लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को एनएच बहाल करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच को करीब 26 घंटे बाद बहाल किया जा सका है। रविवार को ढाई बजे मार्ग को आंशिक तौर पर खोला गया था लेकिन दो घंटे बाद फिर मार्ग को बंद कर दिया। प्रशासन ने जायजा लेकर दिन के समय के लिए एनएच को खोल दिया है। अब दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है। मार्ग के बहाल होने से सेब बागवानों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शनिवार रात बारह बजे तक 4 जेसीबी, आठ टिप्पर, दो दर्जन से ज्यादा मजदूर पुलिस, विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क खोलने के काम में जुटे रहे। रविवार सुबह साढे़ सात बजे से दोबारा सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। शनिवार दोपहर बाद करीब पौने दो बजे एनएच पांच पर ढली के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया था। इससे करीब आधा दर्जन वाहन दब गए। शिव मंदिर और दो मकानों की बाहरी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक मकान का लेंटर मलबे से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
घरों से नहीं निकाल पाए जरूरत का सामान
भूस्खलन के बाद प्रभावित लोग अपने घरों से जरूरत का सामान भी नहीं निकाल पाए। प्रभावित परिवारों ने रिश्तेदारों के घरों पर पनाह ली है। स्कूली बच्चों के कपड़े, किताबें यहां तक की कुछ लोग अपनी दवाएं तक नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed