{"_id":"5980b20c4f1c1ba7518b45af","slug":"31501606412-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरसिंग नाले में आई बाढ़, आईटीबीपी की सुरक्षा दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिरसिंग नाले में आई बाढ़, आईटीबीपी की सुरक्षा दीवार ढही
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)।
सांगला वैली की सीमा से सटे गांव छितकुल के साथ नगस्ती के चिरसिंग नाले में सोमवार देर शाम बाढ़ आ गई। इस बाढ़ की चपेट में आने से आईटीबीपी कमान की सुरक्षा दीवार टूटने के साथ-साथ ग्रामीणाें की मटर की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई। बाढ़ के कारण छितकुल से रानी कंडा की ओर जाने वाला मार्ग भी कई स्थानाें पर यातायात के लिए बाधित हो गया है।
गौर हो कि सोमवार शाम करीब छह बजे चिरसिग नाले में बाढ़ आई। इसके चलते आईटीबीपी की सुरक्षा दीवार ढह गई और आईटीबीपी परिसर में पानी घुस गया। इसके अलावा इस बाढ़ ने छितकुल निवासी नंद राम की मटर की फसल भी पूरी तरह से नष्ट कर दी। बाढ़ ने छितकुल से रानी कंडा की ओर जाने वाले मार्ग को भी तीन स्थानाें पर क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिस कारण उक्त मार्ग पर यातायात ठप हो गया है और जवानाें को अपनी कमान तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते जवानाें को अपनी पोस्ट नित्थल, थाच, रानी कंडा और दुमति सहित अन्य पोस्टाें तक पहुंचने में खासी असुविधा झेलनी पड़ रही हैं। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सांगला दलीप कुमार और डीएसपी भावानगर मनोज कुमार छितकुल पंचायत के उप प्रधान अरविंद नेगी और वार्ड सदस्य भाग सिंह घटना का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार दलीप कुमार ने बताया कि बाढ़ आने के बाद पानी का बहाव कटने के कारण बड़ा हादसा होने से टला है, जिस कारण नगस्ति पोस्ट बच पाई है। उन्हाेंने बताया भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की नगस्ति पोस्ट को बचाने के लिए वन विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग जल्द ही यहां सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य करेगा। राजस्व विभाग की टीम को किसानाें की फसलाें को हुए नुकसान का आकलन लेने के लिए भेजा गया है। जल्द रिपोर्ट तैयार कर किसानाें को उचित मुआवजा दिया जाएगा।