{"_id":"2df54ec9cde66edaabf11e49ec9c9c0f","slug":"312-extra-buses-on-diwali-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर घर जाने वालों के लिए बड़ी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर घर जाने वालों के लिए बड़ी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 18 Oct 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के पावन अवसर पर अपने घर लौट रहे हजारों लोगों को एचआरटीसी ने बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। दीपावली पर प्रदेश पथ परिवहन निगम 312 अतिरिक्त बसें चलाने जा रहा है। ये बसें 18 अक्तूबर से चलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
निगम ने हमीरपुर डिवीजन को 25 अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। ये बसें देहरा हमीरपुर, नालागढ़, और ऊना जिले के लिए चलाई जाएंगी। मंडी डिवीजन के लिए 22 अतिरिक्त बसें स्वीकृत की गई है। ये बसें केलांग, कुल्लू, मंडी, सरकाघाट और सुंदरनगर के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
आईएसबीटी से धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी और शिमला डिवीजन के सभी रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली से शिमला डिवीजन के लिए 25 अतिरिक्त बसें चलेगी। ये बसें नाहन, रामपुर, रिकांगपिओ, रोहडू, शिमला ग्रामीण सोलन और तारादेवी के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
नालागढ़ से शिमला 50 बसें
परिवहन निगम नालागढ़ से शिमला के लिए 50 बसें चलाएगा। ये बसें ऊना, देहरा, धर्मशाला, पालमपुर, चंबा, पठानकोट, सरकाघाट, कुल्लू और शिमला ग्रामीण के लिए चलाई जाएंगी। निगम ने दिल्ली से धर्मशाला, हमीरपुर, शिमला ग्रामीण और मंडी के लिए 97 बसें चलाने का फैसला लिया है।
चंडीगढ़ से 117 बसें
वहीं, चंडीगढ़ से हिमाचल के लिए 117 बसें चलाई जाएंगी। इसमें धर्मशाला डिवीजन के लिए 40, हमीरपुर के लिए 35 और मंडी के लिए 25 और शिमला डिवीजन के लिए 21 बसें चलाने का फैसला लिया है। निगम प्रबंधन ने सभी डिपुओं के आरएम को बसें चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।