फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   300 applications for first year in Kotshera College

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में प्रथम वर्ष के लिए 300 आवेदन

Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
300 applications for first year in Kotshera College
नए शैक्षणिक सत्र में यूजी डिग्री कोर्स की 19 जून तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
विज्ञापन

इतिहास की 160 सीटों के लिए महज 16 आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक डिग्री कोर्स की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अब तक यूजी डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष के लिए तीन सौ आवेदन आए हैं। कॉलेज में पहली जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कॉलेज की वेबसाइट पर दिए एडमिशन के पोर्टल के लिंक gccm.ac.in के माध्यम से विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। अभी आवेदनों की संख्या बढ़ती नजर नहीं आ रही है। कॉलेज में राजनीति विज्ञान और इतिहास मेजर विषय की 160 सीटों के लिए भी 16 आवेदन आए हैं। कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 180 सीटें निर्धारित हैं।
कॉलेज प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने बताया कि कॉलेजों में इन दिनों अवकाश चल रहा है, लेकिन यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल खुला रखा है। कहा कि 12 जून को छुट्टियां समाप्त होने के बाद कॉलेज में अलग-अलग संकाय की कमेटियों का पहले ही गठन कर दिया है। यह कमेटियां नए छात्रों के मार्गदर्शन का कार्य करेंगी। कहा कि 12 से 19 जून के बीच आवेदनों की संख्या बढ़ती है। बीते सत्र में करीब एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। बताया कि कॉलेज में बीसीए और पीजीडीसीए कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। तय सीटें पूरी होने पर कला संकाय में छात्रों को अन्य विषय चुनने पड़ते हैं, लेकिन प्रवेश सभी को मिल जाता है।
विज्ञापन


कॉलेज में किस कोर्स में कितनी सीटें
यूजी में मेजर विषय की सीटें तय हैं। इसमें राजनीति विज्ञान, इतिहास में 160-160 सीटें हैं, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, हिंदी, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट की 80-80 सीटें हैं। इसके अलावा गणित, जर्नलिज्म एंड मॉस क्यूनिकेशन, म्यूजिक वादन और गायन में 20-20 सीटें उपलब्ध हैं। बीकॉम में 180, अंग्रेजी ऑनर्स कोर्स में 15, बीएससी के विषयों में केमिस्ट्री में 40, मैथ, फिजिक्स, बॉटनी और जूलॉजी में 30-30 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article