फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   30 police jawans deployed for Security and traffic system of Atal Tunnel Rohtang

हिमाचल: चीन की धमकी के बाद अटल टनल की सुरक्षा बढ़ी, 30 पुलिस जवान तैनात

Tue, 06 Oct 2020 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी , कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
30 police jawans deployed for Security and traffic system of Atal Tunnel Rohtang
अटल सुंरग रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग को उड़ाने की चीन की धमकी के बाद अब पुलिस ने अटल टनल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। टनल की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कुल्लू पुलिस की ओर से पलचान से साउथ पोर्टल और टनल में 30 से भी ज्यादा जवान लगाए हैं, जो टनल के बाहर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसके साथ टनल में हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती भी बढ़ा दी है। टनल के अंदर बिना कारण गाड़ी रोकने पर मनाही रहेगी। इसकी अवहेलना करने वालों पर मुकदमा दर्ज होगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही टनल के कंट्रोल रूम में कुल्लू और लाहौल-स्पीति पुलिस के जवान तैनात हैं। टनल में तेज रफ्तार से वाहन चलाने के मामले सामने आने के बाद अब टनल के अंदर ओवर स्पीड के उल्लंघन को पकड़ने के लिए डॉप्लर रडार लगाए गए हैं। बीआरओ भी इसके लिए कंट्रोल रूम बना रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने भी सुरक्षा की दृष्टि से टनल का निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि टनल के अंदर पुलिस के बाइक राइडर तैनात हैं जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की ओर से पलचान पुल पर नाका लगाया गया है, जो 24 घंटे जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed