{"_id":"5b9687d1867a557ed33fbd45","slug":"30-percent-posts-in-sjvn-will-be-filled-by-state-electricity-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड के कोटे से भरेंगे एसजेवीएन में इतने फीसदी पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड के कोटे से भरेंगे एसजेवीएन में इतने फीसदी पद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Sep 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य बिजली बोर्ड के कोटे से एसजेवीएन में 30 फीसदी पद भरे जाएंगे। प्रदेश सरकार और एसजेवीएन के बीच इसको लेकर समझौता हो गया है। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
असिस्टेंट इंजीनियर स्तर के पद एसजेवीएन में बिजली बोर्ड के कोटे से भरे जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर ने बताया कि इस भर्ती को लेकर समझौता हो गया है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
एसजेवीएन में अभी राज्य बिजली बोर्ड के 450 से अधिक कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। नए समझौते में बिजली बोर्ड के 30 फीसदी असिस्टेंट इंजीनियर के पद एसजेवीएन में भरे जाएंगे। भर्तियां राज्य लोकसेवा आयोग से की जाएगी।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर ने बताया कि एनटीपीसी में भी बिजली बोर्ड के कोटे से 30 फीसदी पद भरने का प्रस्ताव था लेकिन इस मामले को लेकर वन टाइम सेटलमेंट ही हुई है।
एनटीपीसी ने इंजीनियर स्तर के 35 अफसरों की नियुक्ति के लिए राज्य बिजली बोर्ड को ऑफर दिया था, इसमें से 11 अफसरों की नियुक्ति हुई। छह अफसर प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं। शेष 18 पदों को अभी भरा नहीं गया है।