फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3% Dearness Allowance to pensioners in Himachal

पेंशनरों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने जारी किया महंगाई भत्ता

Sat, 08 Apr 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 08 Apr 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
3% Dearness Allowance to pensioners in Himachal

हिमाचल सरकार ने प्रदेश के सवा लाख पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी कर दिया है। मई माह में मिलने वाली अप्रैल की पेंशन में यह भत्ता मिलेगा। जुलाई 2016 से मार्च 2017 तक का एरियर भी एकमुश्त मई महीने में ही जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने से प्रदेश में अब महंगाई भत्ता 127 से बढ़कर 130 प्रतिशत हो गया है। वित्त महकमे ने शुक्रवार को पेंशनरों को महंगाई भत्ता जारी करने की अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन

 

सरकार ने इनका भी बढ़ाया वेतन

3% Dearness Allowance to pensioners in Himachal

बता दें कि पहली अप्रैल को सरकार ने प्रदेश के नियमित कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी करने की अधिसूचना जारी की थी। पेंशनर इसका इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बजट भाषण में तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी। 

दो फीसदी महंगाई भत्ता इससे पहले ही जारी हो चुका है। उधर, प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिचंद गुप्ता ने महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है। 

नंबरदारों को मिलेगा 1500 मानदेय
राजस्व विभाग ने विभाग में कार्यरत नंबरदारों को 1500 रुपये महीना मानदेय देने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के जारी होने के बाद प्रदेश के करीब चार हजार नंबरदारों को फायदा मिलेगा। हाल में हुई कैबिनेट बैठक में नंबरदारों को 1500 रुपये बतौर मानदेय देने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed