फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   294 Panchayats of Himachal could not find land for their building

अपने भवन के लिए जमीन नहीं तलाश सकीं हिमाचल की 294 पंचायतें

Tue, 21 Sep 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Sep 2021 05:00 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले कुल 412 नई पंचायतों का गठन किया गया था। इन पंचायतों का मुख्यालय तक निर्धारित कर रखा है लेकिन इनमें से अभी तक अधिकांश पंचायतें जमीन नही तलाश सकी हैं। इन पंचायतों के पास अपनी जमीन नहीं है और वन भूमि पर पंचायत घरों का निर्माण नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
294 Panchayats of Himachal could not find land for their building
पंचायत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल की 294 पंचायतें पंचायत भवनों के लिए जमीन नहीं तलाश पाई हैं। पंचायत भवन के लिए कम से कम सात बिस्वा जमीन होना अनिवार्य है। पहले चरण में प्रत्येक पंचायत भवन को सरकार 33 लाख रुपये तीन किस्तों में जारी करेगी। पंचायत भवन का पहले चरण में एक फ्लोर बनाने के निर्देश जारी किए हैं ताकि पंचायतों का कामकाज सुचारु रूप से चलाया जा सके। प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले कुल 412 नई पंचायतों का गठन किया गया था। इन पंचायतों का मुख्यालय तक निर्धारित कर रखा है लेकिन इनमें से अभी तक अधिकांश पंचायतें जमीन नही तलाश सकी हैं। इन पंचायतों के पास अपनी जमीन नहीं है और वन भूमि पर पंचायत घरों का निर्माण नहीं किया जा सकता। नए पंचायत घरों के लिए निर्माण का काम लंबित पड़ा है। 

विज्ञापन


पंचायत घरों के निर्माण के लिए सरकार पहले चरण में 33-33 लाख रुपये की राशि रखी है। यह राशि पंचायत घरों का निर्माण कराने वाले अधिशासी अभियंताओं के माध्यम से खर्च किया जाएगा। यह राशि 11-11 लाख की तीन बराबर किस्तों में दी जानी है। पहले किस्त के तहत किए काम का सर्टिफिकेट जारी होने के बाद दूसरी और तीसरी किस्त जारी होगी। यह राशि भवन के एक मंजिल के निर्माण पर व्यय होगी। इसमें पंचायत का दफ्तर, प्रधान, उप प्रधान, सचिव का दफ्तर भी बनेगा। इसके साथ ही स्टाफ कमरे, कामन सर्विस सेंटर और शौचालय भी बनने हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहते हैं कि अभी सिर्फ  294 नई पंचायतें जमीन नहीं तलाश पाई हैं। जैसे की ये पंचायतें जमीन तलाशेंगी तो उनको भी सरकार पंचायत भवन बनाने को धनराशि जारी कर देगी। 
विज्ञापन

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed