फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   2900 DO notes pending in chief minister office himachal pradesh

Himachal: मुख्यमंत्री कार्यालय में पेंडिंग में पड़े तबादलों के 2900 डीओ नोट

Fri, 09 Jun 2023 10:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Jun 2023 10:17 AM IST
सार

मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष परिस्थितियों और ठोस कारण में ही तबादला आदेश आदेश हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने सामान्य तबादलों पर रोक लगाई है।

विज्ञापन
2900 DO notes pending in chief minister office himachal pradesh
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री और मंत्री के कार्यालय में डीओ नोट की पेंडेंसी 2900 हो गई है। सामान्य तबादलों पर रोक के बावजूद कई विधायक और पार्टी नेताओं की ओर से कर्मचारियों को तबादलों के लिए डीओ नोट जारी हो रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों और शिक्षा विभाग के सबसे ज्यादा नोट कार्यालय में लंबित हैं। इनकी संख्या हजार से ऊपर है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, बिजली बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के भी 12 सौ ज्यादा डीओ नोट पेंडिंग में हैं।

विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं को विश्वास में लेकर मनपसंद स्टेशन चाह रहे हैं। म्युचुअल कराने के लिए भी सचिवालय में मारामारी है। ओएसडी मुख्यमंत्री और प्रधान निजी सचिव के पास भी तबादलों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। तबादला करवाने का कारण पूर्व सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रताड़ित करना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष परिस्थितियों और ठोस कारण में ही तबादला आदेश आदेश हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सामान्य तबादलों पर रोक लगाई है, लेकिन प्रतिदिन दर्जनों कर्मचारी अपने तबादलों और एडजेस्टमेंट को लेकर सचिवालय पहुंच रहे हैं। कई नेता भी मंत्रियों के पास जाकर कर्मचारियों की एडजस्टमेंट कराने के डीओ नोट जारी करने की मांग कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को यह पता रहता है कि कौन कर्मचारी, शिक्षक व डॉक्टर सेवानिवृत्त हो रहा है। ऐसे में यह सीट खाली हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed